- चुनाव ड्यूटी में लगी मेरठ रीजन 280 बसें
- गढ़ अड्डे पर नहीं मिली यात्रियों को बसें
Meerut: चुनाव ड्यूटी में रोडवेज की बसें लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोहराब गेट बस अड्डे पर गुरुवार को गढ़ के लिए बस न मिलने पर काफी हंगामा हुआ। बामुश्किल दूसरे रूट की बस को गढ़ भेजा गया। ऐसे में अधिकारियों के लिए बसों की व्यवस्था ठीक करना बड़ी चुनौती है।
ये है मामला
गुरुवार को सोहराब गेट बस अड्डे पर दर्जनों सवारी गढ़ जाने का इंतजार कर रही थी। जब एक घंटे इंतजार के बाद भी बस नहीं आई, तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि कुछ ही देर में किसी अन्य रूट बस में यात्रियों को बैठाकर रवाना कर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि यह दिक्कत अभी कुछ दिन तक आएगी। दरअसल 11 फरवरी के चुनाव के बाद फोर्स को अन्य जनपद के लिए रवाना करने के बाद ही बसें की संख्या यथावत हो पाएगी।
फीगर स्पीक
- 5 रोडवेज डिपो है मेरठ रीजन में
- 782 बसें कुल चलती है रीजन में
- 460 निगम बसों की संख्या
- 332 अनुबंधित बसों की संख्या
- 2000 कंडक्टर और ड्राइवर्स की संख्या पांचों में डिपो में
- 280 बसें चुनाव के लिए लगाई जाएंगी
- 50 फीसदी बसें ही अभी लगी हैं
चुनाव के दौरान हर बार ही थोड़ी-बहुत दिक्कत आती है। जिसे सुलझा लिया जाता है।
-आरके वर्मा, एआरएम
---
अब ट्रेनों का सहारा
- रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ी
मेरठ। रोडवेज बसों को चुनाव में लगा दिया गया है। बसें कम होने के कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है बसों में पैर रखने तक की जगह तक नहीं है। जिसके कारण यात्री अब ट्रेन का सहारा ले रहे हैं।
वर्जन
रोडवेज बस नहीं मिल रही थी। जिसके कारण ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है। ट्रेन आने वाली है उसी का इंतजार कर रहे हैं। शासन को वैसे चुनाव के दिनों के लिए अलग से व्यवस्था करनी चाहिए। इन दिनों यात्रियों का परेशानी झेलनी पड़ती है।
-नीरज यात्री
रोडवेज बस स्टैंड गया था। मुझको बिजनौर जाना था। एक तो वहां पर बस बहुत कम थी। जो बस थी उसमें भीड़ बहुत अधिक थी। अब ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। अभी तक तो आई नहीं है।
-सागर यात्री
दिल्ली जाना है ट्रेन का इंतजार कर रहा है। ट्रेन दो घंटा लेट है। जब ट्रेन आएगी तब दिल्ली जाउंगा। बसों में तो भीड़ बहुत अधिक है। इसीलिए रेल से यात्रा करनी पड़ रही है। बस होती तो उससे जल्दी पहुंच जाता।
-नीरज कुमार
बसों में जगह नहीं है। पहले दिल्ली जाने के लिए बस पकड़ने गई थी। लेकिन वहां पर भीड़ बहुत अधिक थी। इसीलिए ट्रेन से जाना पड़ रहा है। वो अभी तक ट्रेन आई नहीं है। ट्रेन का इंतजार कर रही हूं।
-रामा, यात्री
---
दो तीन दिन से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। दरअसल, चुनाव के कारण रोडवेज बसों की संख्या कम हुई है।
-आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक सिटी स्टेशन रेलवे