बेखौफ बदमाश, 24 घंटे में जिले में हत्या की दूसरी वारदात

रंजिश और पैसे के लेनदेन का मामला आ रहा है सामने

Meerut : मेरठ पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए बदमाशों ने 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात को अंजाम दिया। दौराला में बुधवार को दिन निकलते ही बदमाशों ने दौड़ लगा रहे जिम ट्रेनर को गोलियों से भून दिया। बाइक पर आए बदमाशों ने पांच गोलियां मारी। हत्या की वजह ठेकेदारी को लेकर रंजिश और आपसी लेनदेन बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गोली की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई। वहां पहुंची पुलिस का लोगों ने घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचाया। बता दें कि मंगलवार को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने जागृति विहार सेक्टर दो में एक सर्राफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

नजदीक से फायरिंग

दौराला के गांव सकौती निवासी 43 वर्षीय पर¨वदर पुत्र महेंद्र जाट मेरठ के एक जिम में ट्रेनर थे। नगर निगम में ठेके का भी काम था। रोज की तरह पर¨वदर बुधवार सुबह करीब छह बजे अपने घर से दौड़ लगाने के लिए निकले थे। सकौती-नगली मार्ग गेट के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और नजदीक से पर¨वदर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के गांव के युवक भी दौड़ लगाते हुए पीछे से आ रहे थे। उन्होंने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। मगर, बदमाश तेज रफ्तार में हाईवे की तरफ फरार हो गए। परविंदर को पांच गोली लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई की और से दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

हत्या के पीछे गहरे राज

पुलिस की जांच में सामने आया है कि बदमाश पर¨वदर की हत्या के इरादे से ही आए थे। किसी भी सूरत में वह परविंदर को ¨जदा नहीं छोड़ना चाहते थे। पर¨वदर को लगी पांच गोली इस बात का सबूत है कि हत्याकांड के पीछे गहरे राज छिपे हैं। दौड़ लगाने वाले अन्य युवक भी हत्याकांड के बाद दहशत में हैं। युवक अब सुबह के समय सकौती-नगली मार्ग पर दौड़ लगाने से इन्कार कर रहे हैं।

------

प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे लेनदेन और ठेकेदारी की वजह सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।

- अजय साहनी, एसएसपी, मेरठ