-गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई विशेष प्रार्थना, कु्रस की उपासना भी की गई

-श्रद्धालुओं को दी गई प्रभु येशू के 14 मुकामों की जानकारी

Sardhna। सरधना के एतिहासिक चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को विशेष प्रर्थना का आयोजन किया गया। जिसमें फादर, सिस्टर, ब्रदर व आम श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं को चर्च में स्थापित प्रभु येशू पर हुए जुल्मों की दांस्ता बयां करते 14 मुकामों की जानकारी दी गई। जहां श्रद्धालुओं ने प्रार्थना कर प्रभु येशू की याद में आंसू बहाए।

पापों का प्रायश्चित जरूरी

फादर पॉकी नाथन, फादर सफिन, फादन जॉन मैंडोसा आदि ने गुड फ्राइडे पर प्रकाश डालाते हुए श्रद्धालुओं को इसका महत्व बताया। उन्होंने बताया कि इसी दिन प्रभु येशू ने संसार को दुख भोग का संदेश दिया था। उन्होंने क्रुस पर संदेश दिया था कि है पिता तू इनके पापों को क्षमा करना क्योंकि इनकों इसका कोई बोध नहीं है। फादर ने कहा कि प्रभु के दुख भोग में शामिल होने व अपने पापों का प्रयाश्चित करके प्रभु की निकटता प्राप्त की जा सकती है।

आंखों से छलक पडे़ आंसू

प्रार्थना सभा में शामिल हुए श्रद्धालुओं को फादर केवी जॉर्ज ने 14 मुकामों की जानकारी एक-एक करके दी। फादर ने बताया कि यहूदियों ने प्रभु येशू को बहुत कष्ट दिए, जोकि प्रभु येशू ने सभी कष्टो को खुशी खुशी सहन किया। प्रभु येशू द्वारा सहन किए गए कष्टो को सुनकर श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक पडे़। सभी प्रभु येशू को याद कर खूब रोए। मुकाम पूरे हो जाने के बाद श्रद्धालुओं ने संदेश लिखे क्रुस को चूम कर पुण्य कमाया। अंत में चर्च परिसर में एक विशेष प्रार्थना हुई। जिसमें समस्त इसाई समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रार्थना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।