- पत्नी के अवैध संबंधों का करता था विरोध

- शॉल से गला घोंटकर दिया घटना को अंजाम

- दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में, थाना रोहटा के गांव अरनावली की घटना

Meerut : रोहटा थानाक्षेत्र के अरनावली गांव निवासी कुलदीप शर्मा उर्फ की मौत शराब पीने से नहीं हुई थी। अवैध संबंध के विवाद में उसकी हत्या की गई थी। उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। सोमवार को पुलिस ने पत्नी और उसे प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। मौत के बाद से ही लड़की घर वाले घटना की जांच को लेकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे। घरवाले हत्या का कारण ज्यादा शराब पीना बता रहे थे, जबकि गांव वाले शुरू से ही इसे हत्या बता रहे थे। इसको लेकर गांव वालों ने प्रदर्शन कर रोड जाम भी किया था।

घर में मिला था शव

गत 15 की आधी रात के बाद कुलदीप शर्मा उर्फ चीनू पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा का शव उसके घर में मिला था। पत्नी प्रियंका का दावा था कि ज्यादा शराब पीने से उसकी मृत्यु हो गई। दरअसल चीनू शराब का बहुत आदी थी। इसी वजह से वह तीन महीने नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा, लेकिन उसकी शराब पीने की आदत नहीं छूटी। चीनू के भाई संदीप ने अपने भाई की हत्या का शक जताया था। गांव वालों ने भी उसकी हत्या बताकर हंगामा किया था। जबकि उसकी पत्नी व उसके घरवाले मौत का कारण ज्यादा शराब पीना बता रहे थे।

प्रेमी का घर में था आना जाना

चीनू के शव के पोस्टमॉटर्म से कहानी साफ होने लगी। मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया। वहीं उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। रिपोर्ट के बाद एसओ अब्दुल वसीम खां के नेतृत्व में टीम छानबीन में जुट गई। जिसके बाद पूरी कहानी सामने आ गई। जिन तीन महीनों में चीनू नशा मुक्ति केंद्र में थे उन दिनों में पड़ोस में ही रहने वाले 22 वर्षीय युवक आकाश कुमार उर्फ अशोक शर्मा से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हो गए थे। आकाश का उसके घर पहले से ही आना जाना था।

तीनों ने मिलकर की प्लानिंग

घटना वाली रात चीनू अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। उस समय वह नशे में धुत था। प्रियंका ने उसको धक्का दिया और वह गिर गया। इसके बाद उसने प्रेमी आकाश को फोन कर बुलाया। आकाश अपने ताऊ देवदत्त के साथ आया और तीनों ने चीनू को मारने का प्लान बनाया। तीनों ने मिलकर कुलदीप की शॉल से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने चीनू की पत्नी प्रियंका और प्रेमी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आकाश का ताऊ देवदत्त फरार चल रहा है।

चीनू की हत्या की गई थी। उसकी हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। पत्नी व उसके घरवाले मौत का कारण ज्यादा शराब पीना बता रहे थे। जबकि चीनू के घरवाले शुरू से ही हत्या का शक जता रहे थे।

- प्रवीण रंजन सिंह, एसपी देहात