- कैंट बोर्ड सीईओ ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

- कई और अन्य स्थानों का भी किया दौरा

Meerut। मंगलवार से अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उनके ऊपर बुल्डोजर भी चलाया जाएगा। कैंट बोर्ड के सीईओ ने शनिवार को कैंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। एक स्थान पर चल रहे अवैध निर्माण का सामान जब्त कर लिया।

सेना भी रही साथ

शनिवार को कैंट बोर्ड के सीईओ राजीव श्रीवास्तव, सेना की ओर से कर्नल एके वैध, कर्नल देवगन निरीक्षण के दौरान साथ रहे। इस दौरान उन्होंने बंगला नंबर 142, 209, 205, 193, 73, 7, 8 और 2 का निरीक्षण किया। इसके अलावा मकान नंबर 162 घोसी मोहल्ला, लालकुर्ती सब्जी मंडी का जायजा भर लिया। बंगला नंबर 2 पर चल रहे अवैध निर्माण को बंद करा सामान जब्त कर लिया गया।

खारिज हुई अपील पर चलेगा बुल्डोजर

हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से खारिज हुई अवैध निर्माण की अपील पर सख्त रुख अख्तियार किया जाएगा। अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया जाएगा।

कैंट क्षेत्र का निरीक्षण किया था। अतिक्रमण व अवैध निर्माण कहां- कहां चल रहे हैं उनको देखा गया। मंगलवार से इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अवैध निर्माण व अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनको बुल्डोजर चलाकर हटाया जाएगा।

राजीव श्रीवास्तव, सीईओ कैंट बोर्ड