- समापन सत्र में करीब 7 हजार लोग रहे मौजूद

- शिक्षार्थियों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Meerut: माधव कुंज में 6 जून से चल रही आरएसएस की ओटीसी का समापन हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार ने कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता है। इस अवसर पर शिक्षार्थियों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। समापन सत्र में खास बात यह रही कि स्वयं सेवकों के पूरे परिवार ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर करीब 7 हजार लोग मौजूद रहे।

भारत का होने पर करें गर्व

उन्होने अपने संबोधन में कहा कि भारत के हर एक नागरिक को यह गर्व होना चाहिए कि उन्हे भारत में जन्म मिला है। उन्होने भारत के भोगोलिक स्थिति को विस्तार से समझाते हुए कहा कि हमारे देश में हर वो चीज उपलब्ध है। जिसे देखने तक के लिए विदेशी तरसते हैं।

संघे शक्ति कलयुगे

संघे शक्ति कलयुगे को विस्तार से समझाते हुए कहा कि भारत पर 12 वर्षो तक हमले हुए हैं। लेकिन उसके बाद भारत का कुछ नहीं बिगड़ा। उन्होने बताया कि भारतीय समाज की मूल अवधारणा हिन्दू संस्कृति है। संस्कृति को संगठित करने का काम देश में ऋषि मुनियों ने किया है।

सामुहिक भोजन का आयोजन

समापन सत्र में खास बात यह रही कि करीब 7 हजार लोगों ने सामुहिक रूप से भोजन किया। साथ ही ओटीसी में शिक्षा पा रहे शिक्षार्थियों एक साथ लाठियों का प्रदर्शन किया।

ये रहे मौजूद

क्षेत्रीय संघ चालक दर्शन लाल अरोड़ा, प्रांत संघचालक सूर्य प्राकश टोंक, विभाग संघचालक जतन स्वरूप।

----