- आई नेक्स्ट इनीशिएटिव प्ले होली विद हर्बल कलर्स

- जरा सी लापरवाही कर सकती है आपकी स्किन को खराब

- बाल, स्किन, आंखों को जरूरी है होली पर सेफ रखना

Meerut आरती की पिछले साल अप्रैल में मंगनी हुई थी। इससे पहले मार्च में आरती ने जमकर होली खेली, बालों में रंग चला गया। इससे आरती के सिर और चेहरे की स्किन में एलर्जी हो गई। उसके बाल भी झड़ने लगे। ऐसे ही पता नहीं कितने केस हैं, जिसमें खतरनाक रंग ने होली का पूरा मजा किरकिरा कर देते हैं। लापरवाही के साथ होली खेलने से आंख, बाल और स्किन को बुरा नुकसान पहुंचता है। तो इस साल आई नेक्स्ट के साथ इनीशिएटिव लीजिए हर्बल होली खेलने का।

खेलें सेफ होली

होली पर हुड़दंग मचाते समय कोई नहीं देखता है कि कैमिकल रंग किस तरह से होली का मजा खराब कर सकते हैं। पहले तो खुशी-खुशी रंग लगाना और लगवाना होता है, लेकिन बाद में इसे छुड़ाने के लिए होने वाली जद्दोजहद स्किन डिसीज का बड़ा कारण बनती हैं। इससे चेहरे और हाथों की स्किन, आंखों और बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

कैसे खेल सकते हैं होली

अगर होली में स्किन डिसीज से बचना चाहते हैं। तो आप टेसू के फूल, गुलाल, चकूंदर, हल्दी से होली खेल सकते हैं।

कैसी कैसी परेशानियां

अगर आप कैमिकल रंगों से होली खेलते हैं तो आपको कई स्किन डिसीज तो हो ही सकती है, साथ ही आपके बाल, नाखून, आंखों पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

- स्कीन ड्राई हो जाती है

- आंखों में रंग घुसने से आंखों की रोशनी कम या फिर जा सकती है।

- बालों में रंग चला जाने से आपके बालों में प्रॉब्लम हो सकती है, साथ ही बाल झड़ने की समस्या से भी दो चार होना पड़ सकता है।

कितने होते हैं परेशान

एक अनुमान के मुताबिक होली खेलने के बाद एक डॉक्टर के पास रोज लगभग क्0 से ख्0 मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में मेरठ में ख्0 से अधिक स्कीन डॉक्टर्स होने से ये संख्या एक दिन में ब्00 मरीज तक पहुंच जाती है।

दवाईयां भी हैं महंगी

यकीन मानिए होली पर कैमिकल रंगों से सराबोर होने से आपकी जेब भी ढीली करनी पड़ सकती है। स्किन एलर्जी से संबंधित दवाईयां मार्केट में क्00 रुपए से लेकर क् हजार रुपए तक मिलती है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लंबा इलाज चलने पर आपकी जेब खाली हो सकती है।

ऐसा जरूर करें

- रंग खेलने से पहले सारे शरीर की स्किन पर व्हाइट पेट्रोलियम जैली लगाएं।

- रंग खेलने के बाद नहाने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।

- पिसा बेसन और मलाई के मिश्रण को उबटन की तरह मलें।

- साबुन ग्लीसरीन युक्त प्रयोग करें।

- रंग छुड़ाने के लिए मुलायम कपड़े का प्रयोग करें।

- बालों में रंग खेलने से पहले ऑलिव आइल या नारियल तेल यूज करें।

- सिर पर स्कार्फ या कैप जरूर लगाएं।

- रंग खेलने के बाद बालों को गुनगुने पानी से धोएं और फिर शैम्पू से दो तीन बार धो लें। बाद में कंडीशनर लगाकर छोड़ दें।

- नाखूनों पर रंग ना लगे, इसके लिए पहले बेस कोट लगाकर नेल पेंट लगा लें और फिर धोएं।

- रंग खेलने के बाद नहा धोकर, नेलपेंट को छुड़ा दें और माइस्चराइजर लगा लें।

- जिन्हें एलर्जी की समस्या है वह केवल फल का ही सेवन करें।

ऐसा बिल्कुल ना करें

- रंग खेलने के बाद लोहे या प्लास्टिक के ब्रश से रंग ना छुड़ाएं।

- रंग छुटाने के लिए ठंडे या फिर गर्म पानी का यूज ना करें।

- होली से कम से कम पांच दिन पहले शेविंग, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, ब्लीचिंग, स्क्रबिंग नहीं कराएं।

- मुहासों की प्रॉब्लम है तो फिर तले पकवानों का यूज नहीं करें।

होली पर कैमिकल मिश्रित रंगों से खेलने पर स्कीन डिसीज हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि होली सेफ खेली जाए।

डॉ। विवेक जैन, स्कीन स्पेशलिस्ट

होली पर लोग हुड़दंग मचाते हैं और इस तरह लोग कैमिकल रंगों का प्रयोग करते हैं, इससे लोग स्कीन डिसीज की प्रॉब्लम में फंस जाते हैं। वहीं रंग उतारने के लिए की जाने वाली जददोजहद भी नुकसानदायक होती है।

डॉ। अर्चना जैन, स्कीन स्पेशलिस्ट