- नशे का आदी था युवक, अक्सर होता था पत्नी से विवाद

- विवाद के बाद तैश में आकर पंखे से लटकर कर लगाई फांसी

Meerut: परतापुर में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। युवक अपनी पत्‍‌नी व बच्चों के साथ घर से अलग रहता था। गृह क्लेश के चलते वह नशे का आदी हो गया था। जब उसने फांसी लगाई तब भी वह नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घर से अलग रहता था

सुधीर मूल रूप से पाली गांव का निवासी था। वह अपनी पत्‍‌नी व बच्चों संग परतापुर के इंद्रापुरम कॉलोनी में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि जबसे वह घर से अलग रहने लगा तभी से उसकी पत्‍‌नी से उसकी पटती नहीं थी। वह शराब का भी आदी था। जिसके चलते हमेशा उसकी पत्‍‌नी से विवाद रहता था। रोजाना झगड़ा होता था और वह अपनी पत्‍‌नी से मारपीट भी करता था। रविवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। सुधीर शराब के नशे में था।

पंखे से लटक कर लगाई फांसी

पड़ोसियों के मुताबिक रविवार को भी सुधीन का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद तैश में आकर सुधीर ने दूसरे कमरे में पंखे से लटकर फांसी लगा ली। फंदे पर झूलने के बाद पत्‍‌नी ने सबसे पहले उसकी लाश को देखा। वह वहीं पर चीख पडी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।

युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। प़ुलिस छानबीन कर रही है। किसी की तरफ से कोई कंप्लेन नहीं आई है।

- रण सिंह, परतापुर थाना इंचार्ज