- सट्टे के पैसों को लेकर दो युवकों के बीच था विवाद

- आनन-फानन में किया आनंद अस्पताल में भर्ती

Meerut: सिविल लाइन थाना क्षेत्र पूर्वा शेख मोहल्ले में युवक को गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने आनन-फानन में घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी करते हुए आरोपियों की दो बाइक फूंक दी।

पैसों का विवाद

मोहल्ला निवासी यूनुस और शमशाद खाईबाड़ी का काम करते हैं। बताया गया कि गुरुवार की देर शाम दोनों का सट्टे के पैसों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की शमशाद ने तमंचे से यूनुस को गोली मार दी। गोली यूनुस की बगल में लगी। आनन-फानन में घायल को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। सड़क पर जमा हुए लोग रात तक हंगामा करते रहे। आरोपियों की बाइक फूंक दी।

नामजद दी तहरीर

यूनुस के परिजनों ने आरोपी शमशाद सहित तीन लोगों केा खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक घायल आईसीयू में भर्ती है, डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वर्जन

सट्टे के पैसों को लेकर वारदात हुई है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है्र।

-विजय कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइन थाना