- नए सिरे से होगा होर्डिग का ठेका, बरती जाएगी सख्ती

- सोती गंज में की गई वीडियोग्राफी, मेहताब में उड़ा ड्रोन

- 2000 रुपए का चालान काटकर छोड़े गए गैस सिलेंडर

Meerut : कैंट बोर्ड की टीम जहां एक ओर अतिक्रमण को लेकर सख्त हो रही है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने अवैध होर्डिग को लेकर अभियान छेड़ दिया है। कैंट बोर्ड की टीम ने गुरुवार को विशेष अभियान छेड़कर सभी को चौंका दिया। वहीं मेहताब पर ड्रोन उड़ाया गया और दूसरी ओर सोती गंज में वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं बुधवार को पकड़े गए अवैध सिलेंडर को 2000 रुपए के चालान काटकर रिलीज कर दिए गए।

उतारे गए होर्डिग

कैंट बोर्ड की टीम ने जीरो माइल, बेगमपुल, मवाना क्रॉसिंग, डेयरी फॉर्म के सामने, मीनाक्षी पुरम के पीछे, गांधी बाग के सामने रूड़की, रोडवेज के सामने वेस्ट एंड रोड के पीछे का हिस्सा, शिव चौक से दस हजार स्क्वायर फिट के होर्डिग और बैनरों को उतारा गया। अधिकारियों के अनुसार इन सभी की कीमत 5 लाख रुपए है। शुक्रवार को सिटी स्टेशन कैंट स्टेशन, जैन नगर, सदर थाना के सामने दिल्ली रोड, वेस्ट एंड रोड के आगे का हिस्से से होर्डिग को उतारा जाएगा। होर्डिग की कार्रवाई में 20 आदमी, स्काई लिफ्ट और 8 रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार होर्डिग का ठेका दोबारा से निकाला जाएगा। उम्मीद है कि इस बार 60 लाख से अधिक की बिड आ सकती है।

सता रहा कार्रवाई का डर

मेहताब के इलाके में ड्रोन को उड़ाया गया। जहां लोगों में एक अजीब सा डर और कौतूहल देखा गया। ड्रोन को उड़ता हुआ देख लोगों की कानाफूसी साफ बयां कर रही थी कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर सता रहा है। वहीं सोतीगंज में विडियोग्राफी कराई गई। जहां पर सड़कों पर सामान रखा हुआ है। वीडियोग्राफी के दौरान लोगों की निगाहें काफी टेड़ी होती देखी गई।

रिलीज किए सिलेंडर

बुधवार को योगेंद्र हाट पर बरामद किए अवैध गैस सिलेंडर पर दो हजार रुपए का चालान कर रिलीज कर दिए गए। अधिकारियों के अनुसार हाट से 8 घरेलू और 3 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए थे। गैस रिफिलिंग की भी सूचना थी। जिस कारण से सिलेंडर को जब्त कर लिया गया था।