मेरठ (ब्यूरो)। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गोल्डन व्यापारी स्वाभिमान रथयात्रा 16 मार्च को मेरठ पहुंची। जिसका मेरठ में विभिन्न चौराहे व बाजारों में भव्य स्वागत किया गया।

जगह जगह हुआ स्वागत
यह यात्रा 13 मार्च को सहारनपुर से आरंभ हुई थी। यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर व युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम गाज़ी के नेतृत्व में यात्रा का आबूलेन, सदर बाजार, सर्राफा बाजार, बेगमपुल, छिपी टैंक, इंद्र चौक, गुलमर्ग सिनेमा, शाहपीर गेट, शोहराब गेट, भगत सिंह मार्केट, हापुड अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य रूप से स्वागत शहर के सबसे प्रमुख चौराहे हापुड अड्डे चौराहे व भगत सिंह मार्केट में व्यापारियों द्वारा किया गया। सभी व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने यात्रा पर पुष्प की भव्य तरीके से वर्षा की।

फूल माला पहनाकर स्वागत
यात्रा में आए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी और कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे का सैकडों व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। यात्रा में युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम गाज़ी, प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रेखा वाधवा, महामंत्री सुधा त्यागी, रेखा वेश, जिला उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष जफर आलम आदि शामिल रहे।