मेरठ ब्यूरो। मंत्री पद के दो उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के साथ ही चुनाव का गणित ही बदल गया। इसके साथ ही संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन हो गया।
नाम वापस लिया
सोमवार को मंत्री पद के लिए नामांकन करने वाले अपार मेहरा और योगेश गुप्ता चुनाव प्रक्रिया से पीछे हट गए। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद हालात बदल गए। मुख्य चुनाव अधिकारी महेश ङ्क्षसघल 16 पदों पर निर्विरोध उम्मीदवारों को चुन लिया गया। इन पदों पर तीन साल के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है।
समर्थकों ने जताई खुशी
निर्विरोध चुने जाने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाई। उन्होंने अबीर गुलाल उड़ा कर कार्यकारिणी के गठन का जश्न मनाया। कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 15 मार्च के बाद होगा।

नए चेहरों को मिला मौका
इस बार कार्यकारिणी में नए चेहरों को मौका मिला है। इस बार तीन नए चेहरे तरुण गुप्ता, योगेश गुप्ता और सचिन गोयल का चयन किया गया है। बाकी पुराने हैं। गत कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनित किए गए गौरव शर्मा ने चुनाव में भाग न लेने की बात कही थी।

ये है कार्यकारिणी

अध्यक्ष नवीन गुप्ता
महामंत्री संजय जैन
कोषाध्यक्ष सतीश चंद जैन
उपाध्यक्ष नरेंद्र ङ्क्षसह करनैल, नीरज मित्तल, संजीव रस्तोगी
संगठन मंत्री आशु रस्तोगी

इन्होंने भरा था पर्चा
विजय आनंद अग्रवाल, अनुज ङ्क्षसहल, मनीष शर्मा, सुमित ग्रोवर, सुनील वर्मा, तरुण गुप्ता, योगेश गुप्ता, सचिन गोयल,अमित बंसल, लल्लू मक्कड़।