मेरठ (ब्यूरो)। कैंट बोर्ड की वेबसाइट पर न तो कुछ जानकारी मिलती है और न ही शिकायत से संबंधित कुछ कार्रवाई होती है। ऐसे में पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब स्थिति यह हो चुकी है कि कैंट बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर लोगों की समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। तो ऐसे में लोगों का कहना है कि एक से दो महीने का समय बीत जाता है, लेकिन ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण नहीं होता है। बीते दो महीने में करीब 103 शिकायतें आ चुकी है, जिनका निस्तारण नहीं हो सका है।

कैंट बोर्ड पहुंच रहे लोग
ऑनलाइन पोर्टल से शिकायतों का निस्तारण न होने के कारण परेशान लोग अब कैंट बोर्ड पहुंच रहे हैं। अब वे कैंट बोर्ड के अधिकारियों से मिलकर शिकायतें कर रहे हैं। दो महीने में करीब 103 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा कंप्लेन खराब सड़कें और पानी की समस्या को लेकर हैं।

व्यापारी कर रहे शिकायतें
खास बात यह है कि कैंट बोर्ड में सबसे ज्यादा शिकायतें व्यापारियों ने कराई हैं। व्यापारियों ने कहा कि कैंट बोर्ड की ओर से ऑनलाइन दर्ज कराई गईं शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए अब कैंट बोर्ड जाकर खुद शिकायतें कर रहे हैं।

दो महीने से परेशान फरियादी
गौरतलब है कि दो महीने पहले करीब 103 शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराईं गईं थीं। बावजूद इसके, उनका निस्तारण नहीं हो सका है। इनमें अधिकतर हाउस टैक्स अधिक आना, पानी व कूड़े का बिल अधिक आना, मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से संबंधित हैं।

कैंट बोर्ड में विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायतें की हैं। बावजूद इसके, उनका हल नहीं हो सका है। आज भी समस्याएं जस की तस हैं।
अमित बंसल, महामंत्री, सदर व्यापार मंडल

कैंट बोर्ड की ओर से समस्याओं को निस्तारण नहीं हो सका है। अब सीईओ से मुलाकात करने की तैयारी है।
बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री, सदर व्यापार मंडल

कैंट बोर्ड ने कई जगह वॉटर एटीएम लगाए थे। अब वे खराब हो चुके हैं। कई बार शिकायत की गई। बावजूद इसके, वे जस के तस हैं।
सरदार नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ

अधिकतर ऑनलाइन समस्याओं का निस्तारण कराया जाता है। अगर कोई समस्या ऐसी है जिनका हल समय पर नहीं हुआ है तो उसकी जांच की जाएगी।
ज्योति कुमार, सीईओ, कैंट बोर्ड