मेरठ (ब्यूरो)। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक के नेतृत्व में क्षेत्रीय महिला मोर्चे ने नारी शक्ति अभिनंदन विधेयक पारित होने के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस दौरान राज्यसभा सांसद और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य मौजूद रहीं। इस मौके पर बीजेपी की पदाधिकारियों ने पीएम मोदी के नाम पर अभिनंदन पत्र सौंपा। साथ ही राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को उपसभापति राज्यसभा बनाए जाने के लिए बहुत बधाई दी।

राज्यसभा सांसद पहुंची
इस मौके पर सांसद गीता शाक्य ने कहाकि 50 वर्षों से कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को ठंडे बस्ते में रखा था। अब प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा और लोकसभा में बिल पारित कराकर महिलाओं को न्याय दिलाया है। अब महिला शक्ति 2024 में पुन: पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनाकर भाजपा सरकार बनाने का काम करेगी।

ढोल नगाड़ों से स्वागत किया
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री दीपमाला संतोषी और रमा गुप्ता ने किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजू वारियर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, नूतन शर्मा, दीक्षा गंगवार आदि भी उपस्थित रहीं। साथ ही महामंत्री और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनीता चौहान भी उपस्थित रहीं। नारी शक्ति वंदन बिल पारित होने पर महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी जताई। बैंड बाजों के साथ राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य का स्वागत किया। महिलाओं ने कहा कि राजनीति में उनकी भागीदारी को बढ़ाया है। इससे सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक बदलाव दिखेगा।