सीबीएसई प्रैक्टिकल एग्जाम में भी होगी इस बार पैनी नजर

पहली बार आब्जर्वर्स करेंगे निगरानी

105 स्कूलों में होगी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा

Meerut। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 12वीं के प्रैक्टिकल्स में इस बार पैनी नजर रखी जाएगी। इस बार प्रैक्टिकल्स में जहां स्पेशल ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे वहीं फोटोग्राफी भी होगी। इसके लिए बोर्ड ने सख्त निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस बार स्कूलों में 1 जनवरी 2020 से बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम शुरु होंगे।

ये हैं नए नियम

इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम में बाहरी परीक्षक नियुक्त होंगे।

इन्हें सीबीएसई नोएडा रीजनल ऑफिस से ही नियुक्त किया जाएगा।

प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान लैब में स्टूडेंट्स ग्रुप, स्टॉफ समेत आब्जर्वर, एक्सटर्नल व इंटरनल परीक्षक का ग्रुप फोटोग्राफ लिया जाएगा।

परीक्षाओं को विधिवत ढंग से कराने के लिए बोर्ड ने नियम सख्त किए हैं।

प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट के लिए मा‌र्क्स अपलोड करने के लिए सीबीएसई की ओर से लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक से ही मा‌र्क्स अपलोड किए जाएंगे।

इस बार मैथ्स, इंग्लिश में भी इंटरनल असिस्मेंट होगी।

वहीं पॉलिटिक्ल साइंस जैसे सब्जेक्टस भी प्रैक्टिकल में जोड़े गए हैं।

अगर किसी स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिलेगी, उनकी जांच बोर्ड द्वारा होगी।

एक जनवरी से 7 फरवरी 2020 तक स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।

मेरठ जिले में 105 स्कूलों में 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित होगी।

सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रैक्टिकल एग्जाम्स के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। पहली बार है जब पै्रक्टिकल्स में अलग से ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे ।

सुधांशु शेखर, सीबीएसई, मेरठ सिटी कोर्डिनेटर