Meerut : रोटरी मंडल 3100 की ओर से रविवार को शाम को पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह की अध्यक्ष रोटरी मंडल के मंडलाध्यक्ष संजीव रस्तोगी ने की। इस दौरान क्लब के 200 सदस्यों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के पदाधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर व कोटद्वार आदि से सैकड़ों रोटेरियन्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मृदुल गोयल ने किया। इस अवसर पर समाज सेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सदस्यों ने भविष्य में और अधिक उत्साह से काम करने का संकल्प लिया। मंडलाध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि रोटरी क्लब विश्व की सबसे बड़ी समाज सेवी संस्था है। उन्होंने बताया कि कालांतर में संस्था ने 112 देशों में 12 लाख रोटेरियन्स हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। संस्था द्वारा किए गए कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संस्था ने पोलियो जैसे गंभीर विषयों पर उम्दा काम करने दिखाया है। इस मौके पर अजय गुप्ता, अनूप गोयल, चंद्रकेश लोहिया व कमल आदि मौजूद रहे।