लोक निर्माण विभाग ने सेतु निगम की सहायता से तैयार किया प्रस्ताव

फुटपाथ व सड़क का अंतर बढ़ाने के लिए उखड़ेगी पुरानी लेयर

Meerut। मलियाना पुल की मरम्मत व मजबूती देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 39 लाख का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें फुटपाथ, रे¨लग, सड़क व पीले रंग की चमकीली कैट आई मुख्य रूप से शामिल है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। प्रस्ताव को शासन भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृति मिलते ही मलियाना पुल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सेतु निगम के साथ किया था निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सेतु निगम के साथ मलियाना पुल का निरीक्षण किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने वाहनों की गति, दिशा और सड़क का लेवल स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव में मलियाना पुल के टूटे हुए तीन फ्लेएंज शामिल किए गए हैं। जिसकी मरम्मत के लिए आयरन फेब्रिकेटड का इस्तेमाल किया जाएगा। टूटी हुई रे¨लग की मरम्मत भी होगी।

बढ़ाई जाएगी फुटपाथ की ऊंचाई

मलियाना पुल का निर्माण करीब तीस वर्ष पूर्व किया गया था। इसके बाद कई बार सड़क का नवीनीकरण किया गया। जिससे मौजूदा समय में पुल के उपर की सड़क और फुटपाथ के बीच का अंतर बेहद कम रह गया है। जिस कारण पुल पर चलने वाले वाहनों को फुटपाथ व सड़क के बीच अंतर का आभास नहीं हो पाता। इसलिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। फुटपाथ और सड़क के बीच अंतराल को बढ़ाने के लिए पुरानी सभी लेयर स्क्रैब को हटाकर केवल एक नयी लेयर बिछाई जाएगी। साथ ही फुटपाथ के उपर पीले रंग की कैट आई (रात में सतर्कता बरतने हेतू) लगाई जाएगी।