- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पश्चिमांचल वितरण निगम के एमडी दफ्तर को घेरा, जमकर हुआ हंगामा

- लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदले बिजली गायब करने के आरोप

- शीघ्र सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो, शुरू होगा आंदोलन

Meerut: लोकसभा चुनाव के नतीजे आते ही बिजली जैसे गायब हो गई है। लखनऊ से आपात कट होने का बहाना बनाकर सिटी और देहात क्षेत्र की पावर सप्लाई घंटों के लिए काट दी जाती है। अघोषित बिजली कटौती से लोगों का पारा भी अब हाई होने लगा है। बुधवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिमांचल वितरण निगम के एमडी के कार्यालय में घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सप्लाई बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा किया। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला प्रदेश सरकार बिजली कटौती कर जनता से ले रही है।

दर्शन हुए दुर्लभ

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले सिटी और देहात को भरपूर बिजली आपूर्ति की जा रही थी। देहात में जहां क्म् घंटे बिजली सप्लाई के आदेश थे, वहीं सिटी में ख्0 घंटे आपूर्ति दी जा रही थी। क्म् मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम आते ही बिजली भी क्षेत्र से रूठ गई। देहात में जहां अब लो वोल्टेज की समस्या के साथ मात्र ब् से म् घंटे सप्लाई हो रही है, वहीं सिटी में आपात कटौती कर क्0 से क्ख् घंटे ही आपूर्ति की जा रही है।

क्फ् मई को बदल गया शेड्यूल

प्रदेश में क्ख् मई को अंतिम चरण के मतदान के बाद क्फ् मई से पश्चिम के गांव व शहरों में बिजली गुल हो गई। क्म् मई को मतगणना में सपा की प्रदेश में बुरी हार के बाद तो बिजली के हालात और भी खराब हो गए। शहरों में भी लखनऊ कंट्रोल से जमकर बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया। इसके अलावा अचानक ट्रांसमिशन भी ओवरलोड हो गए ।

सुधार नहीं तो होगा आंदोलन

पावर कट से लोगों में उबाल आ रहा है। बुधवार को भाजपाइयों प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में पश्चिमांचल वितरण निगम के एमडी क कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला जनता से चुका रही है। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। उन्होंने शीघ्र सप्लाई में सुधार नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।

प्रदेश की सपा सरकार चुनाव में बुरी तरह पराजित होने के बाद प्रदेश की जनता से बिजली के बहाने बदला ले रही है। उसे चेतावनी है कि समय रहते गांव व शहर में ख्0 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें वरना सरकार इसका जवाब देने को तैयार रहे।

- लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

प्रदेश में बिजली संकट

गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। जिससे संकट बना हुआ है। ग्रिड से अतिरिक्त बिजली खरीदने का भी प्रयास किया जा रहा है। चेयरमैन को रिपोर्ट भेजकर आपूर्ति की बेहाली की जानकारी दी गई है।

- वीवी पंत, एमडी पश्चिमांचल