मेरठ ब्यूरो। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से कनोहर लाल इंटर कॉलेज में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सेवायोजन के हेड शशि भूषण उपाध्याय ने किया। उन्होंने सेवायोजन कार्यालय की सर्विस के बारे में बताया। इसके बाद सेवायोजन कार्यालय के करियर काउंसलर जय भगवान ने सेवायोजन पोर्टल व एनसीएस पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया।
छात्रों को दिए टिप्स
इसके साथ ही सरल कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। करियर काउंसलर औरंगजेब ने करियर काउंसलिंग की। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ। वीर बहादुर सिंह द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। करियर काउंसलिंग की इस कार्यशाला में 114 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।