बाइक सवार बदमाश

पल्लवपुरम फेस-टू के जी 314 में दीपिका पत्नी लाखन सिंह रहती हैं। दीपिका सोमवार को दोपहर में घर से चौहान मार्केट खरीदारी करने के लिए निकली थी। जैसे ही वह डिवाईडर रोड पर हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। जहां इन बदमाशों ने हथियारों के बल पर कुंडल और चेन लूट लिए। बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग गए। दीपिका ने अपने परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी।

चार महिलाओं ने लूटा पर्स

अलीपुर सरधना की रहने वाली संगीता पत्नी अशोक अपनी ससुराल फजलपुर दिल्ली जा रही थी। दोपहर करीब बारह बजे वह अपने मायके अलीपुर से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। बस से दौराला पहुंची और उसको यहां दिल्ली जाने के लिए स्टेशन से टे्रन पकडऩी थी। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी तभी चार महिलाएं आई और उन्होंने संगीता को घेर लिया। संगीता का पर्स लूटकर महिलाएं उसे धक्का देकर फरार हो गईं। संगीता पुलिस को सूचना दी। जहां उसने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में पंद्रह हजार रुपए व कीमती सामान था। संगीता ने चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।