बच्चों ने संकल्प लिया कि वो पेड़ों को कटने नहीं देंगे और पॉलिथिन की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल करेंगे। मेरठ में दर्शन एकेडमी, लिटिल फ्लावर लोहिया नगर, अध्य्यन स्कूल शताब्दी नगर, कृष्णा पब्लिक स्कूल कंकरखेड़ा और ट्रांसलेम इंटरनेशनल में एक्टिविटी कराई गई।
दर्शन एकेडमी
यहां दो ग्र्रुप में तीन सौ से अधिक बच्चों ने न्यूज पेपर से बैग बनाए। सभी बच्चों के बैग एक से बढ़कर एक थे। बच्चों ने पेपर बैग पर स्टार लगाए और खूबसूरत डिजाइन भी बनाई। जूनियर ग्र्रुप में थर्ड की रिया जोशी, फोर्थ ए की अदिति भाटिया, फिफ्थ बी में रेवक विजेता रही। दूसरे ग्र्रुप में क्लास सिक्स की वाणी भारद्वाज, मयंक धारणा और सेवेंथ ए में अभय राठौर ने बाजी मारी। एक्टिविटी क्वार्डिनेटर शालिनी दरगन भाटिया ने बताया कि बच्चे अर्थ डे पर कई दिन से तैयारी कर रहे थे।
अध्ययन स्कूल
इसमें बच्चों ने काफी उत्साह के साथ पेपर बैग बनाए। क्लास थर्ड से फिफ्थ के ग्रुप ए में हरनूर कौर फस्र्ट, आद्या सेकंड, देवांश थर्ड रहे। क्लास सिक्स से ऐर्थ के ग्रुप बी में अखिल नेगी फस्र्ट, सांची मित्तल सेकंड तथा माही थर्ड रहे। आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर शुभा शर्मा ने बच्चों को एक्टिविटी की जानकारी दी। हेड मिस्ट्रेस शर्मिला बासु रॉय ने बच्चों को प्राइज डिस्ट्रीब्यूट किए।
लिटिल फ्लावर स्कूल
लोहिया नगर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में आई नेक्स्ट की एक्टिविटी हुई। यहां बच्चों ने न्यूज पेपर से बहुत क्रिएटिव पेपर बैग्स बनाए और उन बैग्स को रिबन, फ्लावर्स, पेपर क्राफ्ट, पेंटिंग और खूबसूरत मैसेजों से डेकोरेट किया। यहां ग्रुप ए में वंशिका यादव फस्र्ट, देवांश रस्तोगी सेकेंड और थर्ड विनर तनिष्का अग्रवाल रहीं। बी ग्रुप में क्लास सिक्स्थ के स्पर्श बंसल फस्र्ट, क्लास सेवेंथ की आयूषी पवांर सेकेंड और क्लास सिक्स्थ की आकांक्षा पुंडीर थर्ड विनर रही। स्कूल के डायरेक्टर अमित खरबंदा ने प्राइज डिस्ट्रीब्यूट किए। प्रिंसिपल पूजा खरबंदा के अलावा टीचर रेनू शर्मा, कुसुम बलूनी, रितु सक्सेना, आकांक्षा गांधी और शिवानी आदि मौजूद रहीं।
कृष्णा पब्लिक स्कूल
कंकरखेड़ा स्थित इस स्कूल में बच्चों ने न्यूज पेपर से बहुत क्रिएटिव बैग्स बनाए। किसी ने न्यूज पेपर से बैग बनाकर उस पर ग्रीनरी दिखाते हुए पेंटिंग की और उसे पेपर बैग पर चिपकाया। कॉम्पटीशन में क्लास थर्ड से फिफ्थ तक वैभव फस्र्ट, तमन्ना सेकेंड और वैष्णवी थर्ड विनर रहीं। क्लास सिक्स्थ से ऐर्थ तक में आकिया अग्रवाल को फस्र्ट, जह्नवी सेकेंड और रितिक को थर्ड प्राइज मिला। एक्टिविटी टीचर प्रीति ने बच्चों के साथ एक्टिवली पार्टिसिपेट किया।
ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल
यहां भी आई नेक्स्ट की एक्टिविटी में स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने न्यूज पेपर से खूबसूरत पेपर बैग बनाए। दो ग्रुप में कॉम्पटीशन हुआ, जिसमें छह विनर्स चुने गए। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने सभी विनर्स को प्राइज दिए।

अर्थ डे पर स्ट्रीट प्ले
दर्शन एकेडमी में बच्चों ने अर्थ स्ट्रीट प्ले करके पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। क्लास सिक्स से टेंथ तक के बच्चों ने इसमें पार्टिसिपेट किया। नाटक में बच्चों का संदेश था कि आज धरती मां के लिए किसी के पास टाइम नहीं है। लोग अपने स्वार्थ की खातिर धरती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नाटक के अंत में धरती बचाने के लिए संकल्प लिया गया।


"आई नेक्स्ट की अर्थ डे एक्टिविटी सराहनीय है। बच्चों ने भी मन लगाकर काम किया है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इस तरह के प्रयास बेहद जरूरी है."
- शर्मिला बासु रॉय
हेड मिस्ट्रेस, अध्ययन स्कूल