-दस साल बाद भी याद कर दिल दहला जाता है

-अग्निकांड में 65 लोगों की हुई थी मौत

Meerut : रविवार को विक्टोरिया पार्क अग्निकांड पूरे दस वर्ष पूरे हो गए। दस साल बाद भी मारे गए लोगों के परिजनों को जब याद आती है तो दिल दहल जाता है। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत समिति ने मारे गए लोगों की याद में शांति यज्ञ व भंडारा किया।

कैंडल मार्च निकाला

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत समिति ने मारे गए लोगों की याद में रविवार को अंबेडकर चौराहे से विक्टोरिया पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने हाथों में इंसाफ दो, अमर रहे जैसे नारे लिखे तख्ती ले रखी थी। शाम 6 बजे अंबेडकर चौराहा पर लोग एकत्र हुए। फिर वहां से पैदल मार्च करते हुए विक्टोरिया पार्क पहुंचे। लोगों न हाथों में कैंडल ले रखी थी।

नेता भी पहुंचे

रविवार को विक्टोरिया पार्क में सुबह शांति यज्ञ में एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजपाल सिंह पहुंचे। वहीं शाम को निकले कैंडल मार्च में सांसद राजेंद्र, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पार्षद सेंसरपाल, विजय आनंद भी कैंडल मार्च में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान वरूण अग्रवाल, संजय गुप्ता, संदीप, विशाल बिंदल, अपूर्व, विपिन, कमल आदि मौजूद रहे।