मेरठ (ब्यूरो)। कनोहरलाल महिला पीजी कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बलिदान दिवस बनाया गया। इस दौरान बीएड विभाग की छात्राओं ने बलिदान दिवस के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का आरंभ प्रिंसिपल डॉ। अलका चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान छात्राओं ने भाषण व कविता पाठ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने बताया गया कि कैसे देशहित के लिए शहीदों ने बलिदान दिया।

ग्रीन इंडिया का संदेश
कार्यक्रम में बीएड की छात्राओं ने सामुदायिक कार्यक्रम भी किया। इसके तहत ग्रीन ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया पर आधारित एक रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ। विनीता गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। छात्राओं ने पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। जिसमें सेव इंडिया, सेव यूथ और सेव इंडिया, क्लीन रहेगा इंडिया तभी होगा सेव जैसे खूबसूरत संदेश छात्राओं द्वारा दिए गए। प्रिंसिपल डॉ। अलका चौधरी ने कहा कि हमें अपने आसपास के इलाके को कॉलेज को सभी स्थानों को साफ रखने का प्रयास करना चाहिए। जगह-जगह यूं ही कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए।

लोगों को जागरूक करें
उन्होंने कहा कि आपको अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरुक करना चाहिए कि कैसे अपने इंडिया व आसपास के स्थानों को साफ रखा जाए। हमारा योगदान हीं इंडिया को क्लीन बनाएगा। और अगर इंडिया क्लीन होगा तो सेव भी होगा। वहीं चीफ प्रॉक्टर डॉ। विनिता अग्रवाल ने भी छात्राओं को क्लीन इंडिया का संदेश दिया। उन्होंने सभी छात्राओं को क्लीन इंडिया की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉ। कृति अग्रवाल, रितु शर्मा, नीतू गुप्ता व सीमा सैनी सहित सभी छात्राएं उपस्थित रही।