मेरठ (ब्यूरो)। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से वर्किंग प्लेस पर महिलाओं के शारीरिक शोषण और बचाव विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह राजकीय महिला शरणालय एवं शोभित यूनिवर्सिटी सहित एक अन्य कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विधिक सहायता विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुए।

होली की बधाई दी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद शर्मा ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं और बच्चों को होली की बधाई दी। महिलाओं और बच्चों को मिठाई, कपड़े, किताब तथा खिलौने आदि बांटे गए। सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के शारीरिक शोषण से बचाव, प्रसव लाभ कानून, गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकार, रिमांड तथा निशुल्क विविध सहायता आदि के बारे में विस्तार से बताया।

अधिकारों के बारे में बताया
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिलाओं को जागरुक करने के लिए विधिक जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रत्येक महिलाओं को अपने अधिकारों व कत्र्तव्यों के प्रति जागरुक रहना चाहिए। तथा शिक्षा व कानून की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। ताकि महिलाओं का किसी भी स्तर पर उत्पीडऩ न हो सके।

अपने विचार रखे
इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता पूनम ढिल्लन, राजकीय महिला शरणालय शिक्षिका प्रमिला सिंह, पराविधिक स्वयं सेवक मोहम्मद मोहसीन खान, विधि परवीक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन सगर, पैनल अधिवक्ता आयशा आदि ने भी महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों, कार्यस्थलों में हो रहे शोषण व उनके बचाव विषय पर अपने विचार रखे।