- जिला प्रशासन ने जारी की पंचायत निर्वाचन की समय सारिणी

- मेरठ में चार चरणों में होगा ग्राम प्रधान का चुनाव

Meerut : ग्राम प्रधान चुनावों का बिगुल बज चुका है। जिला निवार्चन अधिकारी ग्राम प्रधान के चुनावों को पूरा टाइम टेबल डिस्क्लोज कर दिया है। दीपावली के बाद से पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 12 दिसंबर को चुनाव के परिणाम भी आ जाएंगे। सबसे पहले ग्राम प्रधानों का चुनाव मेरठ, जानी खुर्द और रोहटा ब्लॉक में होगा।

पहले चरण में

प्रथम चरण में ब्लॉक : जानी खुर्द, रोहटा तथा मेरठ

नामांकन : 16 व 17 नवंबर, सुबह 08 बजे से शाम 04.00 बजे तक।

- नामांकन पत्रों की जांच : 18 व 19 नवंबर, सुबह 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक।

नाम वापसी : 20 नवंबर, सुबह 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक

- चिह्न आवंटन : 20 नवंबर, दोपहर 03.00 बजे से कार्य समाप्ति।

- मतदान : 28 नवंबर सुबह 07 बजे से दोपहर 04.30 बजे तक।

द्वितीय चरण में

द्वितीय चरण में ब्लॉक : रजपुरा, खरखौदा तथा माछरा

नामांकन : 19 व 20 नवंबर, सुबह 08.00 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक।

नामांकन पत्रों की जांच : 21 व 22 नवंबर, सुबह 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक।

नाम वापसी : 23 नवम्बर, सुबह 08.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक।

चिह्न आवंटन : 23 नवंबर, दोपहर 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक।

मतदान : 01 दिसम्बर, सुबह 07 बजे से अपरान्ह 04.30 बजे तक।

तीसरे चरण में

तृतीय चरण में ब्लॉक : मवाना, हस्तिनापुर तथा परीक्षितगढ़

नामांकन : 21 व 23 नवंबर, सुबह 08 बजे से दोपहर 04 बजे तक।

- नामांकन पत्रों की जांच : 24 व 26 नवंबर, सुबह 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक।

नाम वापसी : 27 नवंबर, सुबह 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक।

चिह्न आवंटन : 27 नवंबर, दोपहर 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक।

मतदान : 05 दिसंबर, सुबह 07 बजे से दोपहर 04.30 बजे तक।

चौथे चरण में

चतुर्थ चरण में ब्लॉक : दौराला, सरधना तथा सरूरपुर खुर्द

नामांकन : 27 व 28 नवंबर, सुबह 08 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक।

नामांकन पत्रों की जांच : 29 व 30 नवंबर, सुबह 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक।

नाम वापसी : 01 दिसंबर, सुबह 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक।

चिह्न आवंटन : 01 दिसंबर, दोपहर 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक।

मतदान : 09 दिसंबर, सुबह 07 बजे से दोपहर 04.30 बजे तक।

वर्जन

सभी चारों चरणों में मतगणना कार्य दिनांक 12 दिसंबर को सुबह 08 बजे से शुरू होगी। सामान्य निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी जांच करने उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होगा। मतगणना तथा परिणाम की घोषणा भी संबंधित ब्लॉक के निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी।

- पंकज यादव, डीएम