मेरठ (ब्यूरो)। जयसवार राजपूत महासभा ने दशहरे पर शस्त्रपूजन किया गया। सबसे पहले हवन किया गया। इसके बाद विधिविधान से शस्त्र पूजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष विजय राजपूत ने राजपूतों के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में बताया।

दशहरे का महत्व बताया
इसके बाद अमर सिंह ने सभी को दशहरे का महत्व बताया। इसके साथ ही शस्त्र पूजन का महत्व समझाया। मौके पर अमर सिंह ने अध्यक्ष विजय राजपूत को सभा के सभी सदस्यों की तरफ से तलवार भेंट किया।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में महामंत्री राजकुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष विजय सिंह, संरक्षक देशराज राजपूत, अशोक कुमार, सुरेंद्र भाटी, उपाध्यक्ष अमर सिंह, सुरेश चंद, संजय राजपूत, विजय सिंह, यशपाल सिंह, मनोज भाटी आदि मौजूद रहे।