Meerut शासन ने विदआउट गियर लाइसेंस के नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में जबकि विदआउट गियर लाइसेंस धारक केवल कम सीसी क्षमता वाले वाहनों को ही चला सकते थे। अब उसकी क्षमता को बढ़ा दी गई है।

पुरानी व्यवस्था

विदआउट गियर लाइसेंस पूर्व में केवल 50 सीसी क्षमता वाले वाहनों के लिए बनाए जाते थे, हालांकि इस तरह के वाहनों में विक्की व लूना आदि वाहनों को ही रखा जाता था।

नई व्यवस्था

नई व्यवस्था के अंतर्गत अब 70 सीसी क्षमता वाले वाहनों को शामिल किया गया है। हालांकि 70 सीसी वाहनों की संख्या बहुत ही कम है। इसके विपरीत लोग 100 और 125 सीसी स्कूटी को चलाना अधिक पसंद करते हैं।

-विदआउट गियर लाइसेंस के लिए उम्र 16 से 18 वर्ष

-फीस 30 लर्निग और 250 रुपए स्थाई लाइसेंस के लिए

-10 से 15 विदआउट गियर लाइसेंस जारी होते हैं रोजाना

-विदआउट गियर लाइसेंस का नहीं किया जाता रिन्यूवल

विदआउट गियर लाइसेंस की अवधि दो साल होती है। इसके बाद लाइसेंस एक्सपायर होते ही गियर गाड़ी लाइसेंस बनाया जाता है। प्रक्रिया में बहुत अधिक बदलाव नहीं है।

-रंजीत कुमार, एआरटीओ प्रशासन