- अब पॉवर योगा का नया टे्रंड, डिग्री लेकर टे्रंड कर रहे हैं ट्रेनर

nikhil.sharma@inext.co.in

Meerut: अपनी फिजिक को सही रखने के लिए टाइम के साथ कई बेहतरीन सॉल्यूशन आते गए। जिम, एक्सरसाइज जैसे शुरुआती चलन और फिर उसके बाद कई सोल्यूशन आने के बाद कॉम्पटीशन बढ़ गया, ऐसे में योगा भी टाइम के साथ मोडीफाइड हुआ, टाइम के साथ चलने के लिए, लोगों के बीच बने रहने के लिए। योगा मॉडीफाइ हुआ पॉवर योगा में। कैसे पहुंचा कला से बिजनेस तक का योगा सफर। एक नजर डालते हैं

कला से बिजनेस तक

कभी पहले योग खुले वातावरण और ठंडी हवाओं के बीच सुबह के वक्त किया जाता था। योगी योग की शिक्षा देते थे, लेकिन अब योगा खुले वातावरण से बंद कमरे और एसी में पहुंच गया है। बकायदा एक नई तकनीक के साथ। ये तकनीक है पॉवर योगा।

क्या है पॉवर योगा

पॉवर योगा बेसिकली विन्यास स्टाइल योगा है। ये स्टाइल बेसिकली आष्टांग मैथड है। क्990 के मिड में वेस्टर्न स्टूडेंट्स ने इसे ट्राइ किया। इसे अमेरिका के जिम में कराया जाने लगा।

योगा और पॉवर योगा में डिफ्रेंस

दरअसल, योगा में जो एक्सरसाइज होती हैं, पावर योगा में उसे बेहद तेज तर्रार ढंग से किया जाता है। पावर योगा में मूव्स और भी तेजी से किए जाते हैं। जो अधिक कार्डियो आउटपुट देता है।

किसने किया इजाद

दो अमेरिकन योगा टीचर्स को इसका क्रेडिट जाता है, जिसमें न्यूयॉर्क के बर्यिल बेंडर बिर्च और लास एंजेल्स के ब्रायन केस्ट। ये दोनों ही टीचर्स आष्टांग योग के मास्टर के पट्टाभी जोइस के संग स्टडी करते थे।

ये मिलता है फायदा

पॉवर योगा मेंटल, फिजिकल और स्प्रिचुअल बेनिफिटस को एक साथ पाने का जरिया है। योगा को करने से एक-डेढ़ घंटे पहले कुछ जरूर खाना चाहिए। योगा से पहले आप फ्रूट जूस, मिल्क ले सकते हैं। साथ ही इसके एक या दो घंटे बाद भी खाना जरूरी होता है।

कैसे हैं इसमें प्रणायाम

पॉवर योगा में पोज को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है। इसमें पूरा ध्यान किसी भी पोज को देते वक्त इसे क्वीकली करने पर जोर होता है। इसे करते वक्त अधिक पावर की जरूरत पड़ती है।

कैसे मिले डिग्री

योगा में आप डिप्लोमा से लेकर पीएचडी तक कर सकते हैं। इसके लिए देश के कई संस्थानों में डिग्री दी जाती हैं। आप भी अगर योगा में पढ़ाई करना चाहते हैं। तो इनमें से कुछ संस्थानों से कर सकते हैं।

- मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीटयूट आफ योगा, नई दिल्ली

- सिवयासा, बंगलोर

- बिहार स्कूल आफ योगा, मुंगेर बिहार

- कृष्णाचार्या योगा मंदिरम, चेन्नई।

- द योगा इंस्टीटयूट, मुंबई

- इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ योगा साइंस एंड रिसर्च, भुवनेश्वर

- देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार

- गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी, हरिद्वार

- केईवल्याधामा, पुणे

- गुजरात यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद

बन गया है बिजनेस

अब योगा सिर्फ ध्यान करने का एक जरिया नहीं रह गया है। ये पूरी तरह से बिजनेस में इंक्लूड हो गया है। डिग्री पाकर ट्रेनर की जॉब आसानी से मिल जाती है। साथ ही डिग्री और पीएचडी करने के बाद किसी भी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की जॉब भी कर सकते हैं। वहीं अपना बिजनेस करके भी महीने में ब्0 से भ्0 हजार रुपए कमाए जा सकते हैं।

सिटी में कितने हैं सेंटर

मेरठ में फिलहाल पावर योगा के लिए इतने सेंटर नहीं बने हैं, लेकिन फिलहाल मेरठ में चार से पांच सेंटर में पावर योगा की क्लासेज दी जा रही हैं।

कितनी है फीस

अमूमन इस समय सेंटर्स पर मंथली, क्वाटर्ली, हाफ ईयर्ली और वन ईयर्ली फीस ली जा रही है।

मंथली- क्भ्00 से ख्000 हजार रुपए

क्वाटर्ली- फ्भ्00 से ब्0 हजार रुपए

हाफ इयरली - म्भ्00 से 7000 हजार रुपए

वन इयरली- क्ख्000 से क्भ्000 हजार रुपए

पॉवर योगा फीट रहने का एक बहुत बेहतर ऑप्शन है। ये वेस्टर्न ट्रेंड शरीर को फीट रखने में बहुत सहायक है।

-पंकज राजपूत, ट्रेनर क्लब क्7

अभी पावर योगा मेरठ में धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है। इसे करने वाले काफी संतुष्ट भी नजर आते हैं। बेशक फीट रहने के लिए ये बेहतर ऑप्शन है।

-आशा चौधरी, डायरेक्टर क्लब क्7