मेरठ (ब्यूरो)। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा का भगवान पैलेस में सम्मेलन हुआ। इसमें युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसमें जयंती के मौके पर पंडित चंद्रशेखर आजाद तथा बाल गंगाघर तिलक को भी याद किया गया। कार्यक्र्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं। बीडी शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित सुधीर कांत शर्मा ने तथा संचालन युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने किया। अमित शर्मा, अनुज भारद्वाज ने साथियों के साथ अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

युवाओं को शपथ दिलाई
पंडित चंद्रशेखर आजाद तथा बाल गंगाघर तिलक को उनकी जयंती पर याद किया और उनके आदर्शों पर चलने की युवाओं को शपथ दिलाई। युवा और महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तो शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि बीडी शर्मा ने कहा कि संगठन में किसी भी स्तर पर नेतृत्व के लिए क्षमतावान, सामथ्र्यवान एवं गतिमान होना आवश्यक है। युवाओं की भूमिका अहम बताते हुए कहा कि समाज को सकारात्मक दृष्टि से दिशा देने का कार्य नेतृत्वकर्ता का होता है और युवाओं में वह क्षमता है। युवा आगे आए और समाज के नेतृत्व करें।

ये लोग भी रहे मौजूद
सम्मेलन को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजरानी शर्मा, शिव मोहन भारद्वाज, डॉ। वेदप्रकाश शर्मा, प्रमोद हितैषी, शिव कुमार शर्मा, अमित शर्मा, अनुज भारद्वाद, एसपी मिश्रा, विनय शर्मा ने भी संबोधित किया।