जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 9325 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ। वीबी सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिले के विभिन्न केन्द्रों, चैरिटेबल अस्पतालों सहित 107 सत्रों का आयोजन कर 9325 लाभाíथयों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 6865 लाभाíथयों को प्रथम डोज तथा 2460 लाभाíथयों को दूसरी डोज लगायी गयी। इस क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 2942 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं 44 सत्रों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के 6383 लाभाíथयों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 4512 लाभाíथयों को प्रथम डोज तथा 1871 लाभाíथयों को दूसरी डोज लगायी गयी। इसके साथ ही अभिभावक स्पेशल तीन केन्द्रों पर 138 लोगों को टीका लगाया गया।