जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले 9579 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ। वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न केन्द्रों, चैरिटेबल अस्पतालों सहित 108 सत्रों का आयोजन कर 9579 लाभाíथयों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 6686 लाभाíथयों को प्रथम डोज तथा 2893 लाभाíथयों को दूसरी डोज लगायी गयी। इस क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 3041 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं 44 सत्रों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के 6538 लाभाíथयों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 4489 लाभाíथयों को प्रथम डोज तथा 2049 लाभाíथयों को दूसरी डोज लगायी गयी। इसके साथ ही अभिभावक स्पेशल तीन केन्द्रों पर 159 लोगों को टीका लगाया गया।