- फूलपुर के सिंधौरा का निवासी था अली हुसैन, नशे का बताया गया है आदि

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

पहडि़या अशोक विहार मार्ग स्थित पोखरे में बुधवार की सुबह छठ पूजा के दौरान एक युवक का शव उतराया देखकर पूजा पाठ कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में शव निकालकर पूजा पूरी कराई गई। उसके पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त फूलपुर के सिंधौरा निवासी अली हुसैन (28 वर्ष) के रूप में की गई है। युवक नशे का आदी था व आटो चलाता था।

निकल गई पोखरे से बाहर

सुबह छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य को अ‌र्ध्य देने के लिए व्रती महिलाएं जुटने लगी थीं। कुछ महिलाएं पानी में उतरकर सूर्य की उपासना में लीन थीं। इसी बीच पोखरे के दक्षिणी छोर पर युवक का उतराया शव दिखाई पड़ा। शव देखते ही डर के मारे महिलाएं पानी से बाहर निकल कर किनारे बैठ गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पहडि़या व सरैयां चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकाल कर उसकी तलाशी ली गई। उसकी जेब से 65 सौ रुपये नकद व ड्राइविंग लाइसेंस मिला। पुलिस का कहना था कि मृतक नशे का आदी था और हो सकता है कि नशे की हालत में पोखरे के किनारे गया हो और पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई हो।