VARANASI: काशी तीर्थ सुधार ट्रस्ट की ओर से बनारस पर आधारित एक पुस्तक 'बनारस अ जर्नी विद इन' का प्रकाशन किया जा रहा है। रोली जिंदल द्वारा लिखित इस पुस्तक का विमोचन 31 जनवरी शनिवार को कैंटोन्मेंट स्थित होटल रिवाताज में रात आठ बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर पद्मभूषण पं। छन्नूलाल मिश्र, पद्मश्री मनु शर्मा, पद्मश्री प्रो। सरोज चुड़ामणी गोपाल, दैनिक जागरण के डायरेक्ट वीरेन्द्र कुमार, सनबीम स्कूल गु्रप के चेयरमैन दीपक मधोक, सेंट जॉन्स स्कूल के प्रिंसिपल फादर सुसई राज, डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल की डायरेक्टर अनिता डे आदि गणमान्य लोग शामिल होंगे।

सैय्यद अब्दुल कादिर जिलानी का उर्स आज

VARANASI: मदनपुरा स्थित रौजा ए शानी सैय्यद अब्दुल कादिर जिलानी का उर्स अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार 31 जनवरी व एक फरवरी को मनाया जायेगा। इस्लामी इतिहास के अनुसार इस आयोजन का यह 310 वां साल है। शंदल पोशी शनिवार को रात दस बजे होगी।

ग्याहरवें इमाम हसन असगरी के वेलादत का जश्न

VARANASI: प्यारे नबी के ग्याहरवें जा नशीन इमाम हसन असगरी के वेलादत की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को काली महाल में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला। मौलाना सुल्तान हुसैन कोलकाता ने तकररीर पेश की। अली हैदर अमरोही, देहलवी आदि ने कलाम पेश किये।

सेंटर फॉर नेपाल स्टडी की ओर से वर्कशॉप नौ से

VARANASI: बीएचयू के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ नेपाल की ओर से रिसर्च मेथडोलॉजी इन एरिया स्टडीज विषयक एक वर्कशॉप का आयोजन नौ फरवरी से 16 फरवरी तक किया जाएगा। कोऑर्डिनेटर की ओर से जारी सूचना के अनुसार वर्कशॉप में शामिल होने का इच्छुक व्यक्ति बीएचयू कैंपस में टेलीग्राफ ऑफिस के पास स्थित स्टडी सेंटर में सात फरवरी से पहले रजिस्ट्रेशन करा सकता है। रजिस्ट्रेशन फीस आठ सौ रुपये निर्धारित की गई है।

एसएस हॉस्पिटल में HMIS शुरू

VARANASI: बीएचयू के एसएस हॉस्पिटल में शुक्रवार से एचएमआईएस की शुरुआत हो गयी। एचएमआईएस के पहले चरण में पेशेंट्स को डिस्जार्च करने और बेड ट्रांसफर का काम किया गया। एचएमआईएस के बेहतर संचालन के लिए एसएस हॉस्पिटल की ओर से खास इंतजाम किये गए हैं। इसी क्रम में हॉस्पिटल के कैश कलेक्शन सेक्शन से पेशेंट्स को एडमिशन स्लिप और एमअारडी कार्ड जारी किया जा रहा है।

प्रो। वीबी सिंह नियुक्त हुए हेड

VARANASI: बीएचयू के प्रो। गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने प्रो। वीबी सिंह को साइंस फैकल्टी के केमेस्ट्री डिपार्टमेंट का हेड नियुक्त किया है। प्रो। सिंह की नियुक्ति तीन साल अथवा उनके रिटायरमेंट(इनमें से जो पहले हो) तक प्रभावी रहेगी।

प्रो। सदाशिव को भोज पुरस्कार

VARANASI: बीएचयू के संस्कृति डिपार्टमेंट के प्रो। सदाशिव कुमार द्विवेदी को शुक्रवार को उनके कालिदास साहित्य पर समालोचना विषयक ग्रंथ के लिए भोज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें कालिदास संस्कृत अकादमी की ओर से उज्जैन में आयोजित कालिदास समारोह में प्रदान किया गया।