मानव एकता दिवस पर 320 यूनिट ब्लड किया डोनेट, विशेष सत्संग का भी हुआ आयोजन

VARANASI

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से रविवार को मलदहिया स्थित निरंकारी भवन में मानव एकता दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का इनॉगरेशन विधायक रविन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। कैंप में बड़ी संख्या में निरंकारी भक्तों ने ब्लड डोनेट किया। आईएमएस वाराणसी ब्रांच और पं। दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की देखरेख में हुए डोनेशन में कुल फ्ख्0 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस अवसर पर हुए विशेष सत्संग में क्षेत्रीय प्रभारी आचार्य रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि हम सभी एक परमपिता की सन्तान है। हमारा व्यवहार भी ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने निरंकारी मिशन के पूर्व संरक्षक बाबा गुरुबचन सिंह महाराज के संदेशों को लोगों में प्रसारित करने की अपील की। कैंप में डोनेटर्स के लिए दूध, फल व अल्पाहार की भी व्यवस्था की गयी थी। सत्संग को जेपी, काशीनाथ, सुरेश सिंह, संतोष, मदन आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संतोष ने किया।