-पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचीं भाजपा प्रवक्ता ने राफेल मामले पर कांग्रेस के युवराज को लिया आडे़ हाथ

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने राफेल मामले पर कांग्रेस के युवराज को आडे़ हाथों लिया और चैलेंज किया कि राफेल मामले में राहुल बहस करने के लिये आगे आएं। मंगलवार को बनारस पहुंचने के बाद मीडिया से रूबरू मीनाक्षी लेखी ने कहा कि घोटालों की सरकार कांग्रेस को कहा जाता रहा है। पं। जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में हुए जीप घोटाले से लेकर राजीव गांधी और सोनिया गांधी पर लगे विभिन्न घोटालों की याद दिलाते हुए कहा कि राहुल गांधी के पूरे खानदान पर ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। पीएम के ससंदीय क्षेत्र में पहुंची मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी। उसके बाद भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं।