-एक पखवारे में सौ यात्रियों का भी आंकड़ा नहीं छू सकी है वॉल्वो, 23 दिसंबर को हुआ था नई दिल्ली-बनारस वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ

-इलाहाबाद-कानपुर-फिरोजाबाद नोएडा के रास्ते आंनद विहार पहुंच रही है वॉल्वो, कैंट रोडवेज बस स्टेशन से डेली हो रही है रवाना

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

बनारस सहित पूर्वाचल भर के लोगों को आरामदायक सफर कराने के उद्देश्य से रोडवेज ने दिल्ली से बनारस के बीच में वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया है। वॉल्वो रोजाना दोपहर दो बजे कैंट रोडवेज बस स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हो रही है। जो लगभग 13 से 14 घंटे में आनंद विहार, नई दिल्ली पहुंचा रही है। यहीं नहीं लगभग आठ से नौ घंटे के अंदर बनारस से कानपुर भी पहुंचा रही है। फिर भी वॉल्वो बस में यात्रियों की कमी है, 43 सीटर की वॉल्वो में एक पखवारे के अंदर लगभग 80 से भी कम पैसेंजर्स नई दिल्ली गये हैं। वह भी 80 पैसेंजर्स डायरेक्ट बनारस से नहीं बल्कि इलाहाबाद, कानपुर, मथुरा आदि जगहों से दिल्ली गये हुए हैं, रही बात नई दिल्ली से बनारस आने की तो एक भी दिन आधा दर्जन से अधिक पैसेंजर्स डायरेक्ट बनारस के लिए नहीं मिले हैं।

हो चुकी है कैंसिल

कैंट रोडवेज बस स्टेशन से डेली दोपहर दो बजे वॉल्वो इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, मथुरा, यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए नोएडा व आनंद विहार नई दिल्ली दूसरे दिन भोर में तीन से चार बजे तक पहुंच रही है। ठंड को देखते हुए बनारस से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई वॉल्वो बस आनंद विहार डिपो से भी सेम टाइम दोपहर दो बजे ही बनारस के लिए चल रही है। दोनों तरफ से वॉल्वो में यात्रियों की कमी है। हाल ऐसा हुआ कि एक भी यात्री नहीं मिलने के कारण छह जनवरी को नई दिल्ली से वॉल्वो रद्द भी कर दी गई थी। हालांकि रोडवेज हेडक्वार्टर के विशेष आदेश पर यह बस चलाई जा रही है। रोडवेज अधिकारियों का मानना है कि अभी एक डेढ़ माह बाद यह बस रफ्तार पकड़ेगी।

वाई-फाई से लैस है वॉल्वो

अभी तक बनारस के लिए चल रही अन्य वॉल्वो बस से सबसे अलग व हाईटेक वॉल्वो बस है। फ्री वाई-फाई से लैस ब्लैक कलर के 43 सीटर की वॉल्वो में 32 इंच की एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल म्यूजिक सिस्टम, कंफर्टेबल चेयर है। हर सीट पर लैपटॉप-मोबाइल चार्जिग पॉइंट भी दिया गया है। परिवहन नीर की पांच सौ एमएल बोतलबंद पानी भी फ्री है।

रूट्स किराया

इलाहाबाद 311 रुपये

कानपुर 776

औरेया 1015

इटावा 1147

जसवंतनगर 1192

शिकोहाबाद 1295

फिरोजाबाद 1345

सलेसर 1408

मथुरा 1544

नोएडा 1878

आनंद विहार नई दिल्ली 1934

(नोट- यह किराया लिस्ट प्रति पैसेंजर के हिसाब से है)

बनारस से चलने वाली वॉल्वो बस

-बनारस टू काठमाण्डू

-बनारस टू लखनऊ

-बनारस टू नई दिल्ली

अभी वॉल्वो सेवा शुरू हुई है, धीरे-धीरे यह रफ्तार पकड़ेगी। बनारस से तो नहीं बल्कि कानपुर से नई दिल्ली के लिए पैसेंजर्स मिल रहे हैं लेकिन दिल्ली से बनारस के लिए पैसेंजर्स अभी नहीं के बराबर है।

अनिल कुमार

एआरएम

साहिबाबाद रोडवेज डिपो