--HRD मिनिस्ट्री की पहल पर CBSE ने वेबसाइट पर जारी किया लिंक

--Online 15 से 22 फरवरी तक, स्कूलों को देना होगा एक साथ आर्डर

VARANASI

नए सेशन में अब स्टूडेंट्स को जिरॉक्स कॉपी से नहीं पढ़ना होगा। इसके लिए एनसीईआरटी ने कमर कस ली है। इससे स्टूडेंट्स को एनसीईआरटी की बुक्स के लिए दुकानों पर दौड़ लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। एनसीईआरटी की बुक्स अब स्टूडेंट्स को संबंधित स्कूल्स से ही मिलेगी। वह भी सत्र शुरू होते ही। ऐसे में डुप्लीकेट किताबों का चक्कर भी खत्म हो जाएगा।

जारी किया लिंक

हर हाल एनसीईआरटी की बुक्स की कमी को देखते हुए इस साल मानव संसाधन मंत्रालय ने सीबीएसई के सभी स्कूलों से ऑनलाइन किताबें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस क्रम में मंत्रालय की पहल पर सीबीएसई ने वेबसाइट पर लिंक भी जारी कर दिया है। यह लिंक क्भ् से ख्ख् फरवरी तक खुली रहेगी। इस लिंक के माध्यम से स्कूल एनसीईआरटी की किताबों का ऑर्डर दे सकते हैं। इस संबंध में सीबीएसई के संयुक्त सचिव की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि स्कूलों को किताबों का ऑर्डर एक बार में ही देना है।

एक वीक में मिलेगी बुक

स्कूल की ओर से ऑर्डर देने के एक वीक के अंदर एनसीईआरटी स्कूलों को बुक्स उपलब्ध करा देगी। पेमेंट कर संबंधित स्कूल किताबें प्राप्त कर सकते हैं। बुक्स न मिलने पर कम्प्लेन करने का भी इंतजाम है।