-अफवाह से परेशान एलिम्को ने दिया स्पष्टीकरण

-चाइनीज नहीं इंडिया के साथ कुछ उपकरण हैं विदेश निर्मित

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया की बात करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी दिव्यांगों को चाइनीज व्हीलचेयर बांटेंगे। 22 जनवरी को डीएलडब्ल्यू इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर होने वाले प्रोग्राम में दी जाने वाली व्हीलचेयर चाइना की बनी हैं। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा कि पीएम मोदी और चाइनीज व्हीलचेयर का वितरण। जी हां, ऐसी ही अफवाहों से सिर्फ आप नहीं बल्कि जिला प्रशासन के साथ कृत्रिम अंग और विशेष उपकरण बनाने वाली एलिम्को भी परेशान है। लगातार आ रही अफवाहों के बाद आखिर एलिम्को ने बुधवार को अपना स्पष्टीकरण दिया। एलिम्को के अधिकारियों के मुताबिक पीएम के प्रोग्राम को लेकर कोई गलत अफवाह फैला रहा है। मिलने वाली ट्राई साइकिल एलिम्को में बने हैं।

यूएसए और यूके की हैं 50-50 ट्राई साइकिल

एलिम्को के पीआरओ सुमित तिवारी ने बताया कि पिछले दो दिन से लगातार अफवाहें उड़ रही हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी जिन ट्राई साइकिल को बांटने आ रहे हैं, वे चाइनीज हैं। जबकि यह बिल्कुल गलत है। दिव्यांगों को दी जाने वाली 3000 से अधिक ट्राई साइकिल और 850 से अधिक व्हील चेयर एलिम्को निर्मित हैं। सौ दिव्यांगों को विदेशी 50-50 व्हीलचेयर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ये व्हीलचेयर ब्रिटेन की मोटिवेशन इंटरनेशनल और अमेरिका की व्हर्लविण्ड कंपनी की है। इनके साथ मेक इन इंडिया के तहत अनुबंध हुआ है।