दिन भर बही ठंडी हवाओं ने मौसम का माहौल बिगाड़ा

बढ़ गयी गलन, टेंप्रेचर में दर्ज की गयी गिरावट

VARANASI

सन सन कर बह रही ठंडी हवाओं का मन इन दिनों कुछ ऐसा बढ़ा है कि धूप की गर्मी भी इनके आगे बेअसर साबित हो रही है। जिसका नतीजा है कि लोग कड़ाके की ठंड झेलने को मजबूर हो जा रहे हैं। बुधवार को मौसमी मिजाज कुछ ऐसा ही रहा। सूर्य भगवान के दर्शन हुए। खासी धूप भी खिली। पर ठंडी हवाओं का असर रहा कि धूप की तासीर एक दम फीकी रही। दिन में तो फिर भी कुछ राहत रही भगवान भास्कर के घर जाते ही गलन में जोरदार इजाफा हुआ। हालत यह हुई कि रात में पूरे शहर ने कड़ाके की ठंड झेली।

पहाड़ों की बर्फ का है असर

अचानक बदले मौसम ने हर किसी को परेशान किया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे तो बेचारे ठंड के मारे कुड़कुड़ा गये। पर स्कूल तो जाना ही था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अचानक बढ़ी ठंड पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर है। हिमाचल से लेकर कश्मीर तक में खासी बर्फबारी हो रही है। जिसका सीधा असर मैदानी भागों पर दिखायी दे रहा है। मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय कहते हैं कि एक दो दिनों में यह ठंडक अभी और बढ़ेगी। बारिश की भी संभावना है। जहां पर्याप्त नमी हुई बादल बरस पड़ेंगे।

पारे में गिरावट

इधर मौसम विभाग ने ख्ब् घंटे के टेंप्रेचर में गिरावट दर्ज की है। मैक्सिमम टेंप्रेचर ख्ब् डिग्री से गिरकर ख्क् डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं मिनिमम टेंप्रेचर भी क्क्.8 से गिरकर 8.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।