-टूरिज्म मिनिस्टर ओमप्रकाश सिंह ने कहा, इसके लिए चार करोड़ रुपए का बनाया गया है प्रोजेक्ट

-कहा, केंद्र सरकार के सौतेलेपन से नहीं बढ़ रहा टूरिज्म

VARANASI

आगरा ताज के लिए तो बनारस घाट के लिए पूरे देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है। यहां हर साल देश-विदेश से आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मगर सेंट्रल गवर्नमेंट के सौतेलेपन के कारण यहां टूरिज्म नहीं बढ़ रहा है। काशी के सांसद होने के बावजूद प्रधानमंत्री ने अब तक मां गंगा और काशी के लिए कुछ भी नहीं किया है। मगर प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जल्द काशी के घाटों पर लेजर शो दिखाया जाएगा।

स्वर्ग देखना हो तो काशी आएं

गंगा महोत्सव में आए ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि ये काशी दुनिया में पहले से ही प्रसिद्ध है औऱ पीएम यहां के सांसद बने तो बड़ी उम्मीद थी कि काशी करवट लेगी। काशी ने करवट तो जरूर ली और यहां बड़े-बड़े घरानों के लोगों का जन्मदिन मनने लगा लेकिन आज तक काशी का जन्मदिन नहीं मनाया गया। सोलह महीने की केन्द्र सरकार ने पर्यटन के लिए कुछ भी नहीं दिया है। मगर काशी को दुनिया में और ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कोशिश कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से काशी के घाटों पर लेजर शो दिखाया जायेगा। लेजर शो के जरिए घाटों के आकर्षण को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने चार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाया है, जिसका काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए मुंबई से लेजर शो एक्सपर्ट आएंगे। उन्होंने कहा कि गंगा महोत्सव को ख्क् साल हो गये हैं। गंगा महोत्सव और देव दीपावली काशी की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में जिसे स्वर्ग देखना हो वो देव दीपावली पर काशी आए।