-जंसा में बस की चपेट में आने से मजदूर ने तोड़ा दम

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार में गुरुवार की सुबह बस की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त झारखंड निवासी इस्लाम (45 वर्ष) के रूप में हुई है। इस्लाम मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। गुरुवार को वो रोज की तरह झारखंड से लौटने के बाद सतनपुर स्थित ईट भट्ठे पर जाने के लिए बस में कैंट से सवार हुआ था। हाथी बाजार में जैसे ही बस से उतरा, वैसे ही बस चल दी और मजदूर गिरने के बाद बस के पिछले पहिये के नीचे चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर पास के अस्पताल गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं लंका पर पीएससी बस की चपेट मे आने से बाइक सवार सुशील पाण्डेय 35 वर्ष घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।