- लंका के मारुतिनगर कॉलोनी में बुधवार रात दूसरी पत्‍‌नी को गोली मारने के बाद खुद की भी जान देने वाले ट्रांसपोर्टर ने रुचि के चक्कर में खुद को कर लिया था बर्बाद

- गैर मर्दो के साथ हंसी मजाक और ज्यादा घुलने मिलने से था परेशान, इस बात को लेकर हुई थी रुचि से किचकिच

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

लंका थाना क्षेत्र के मारुती नगर कॉलोनी में बुधवार की देर रात अपनी दूसरी पत्‍‌नी रुचि सिंह को गोली मारने के बाद खुद की भी जान देने वाले ट्रांसपोर्टर निरंजन ने ये खतरनाक कदम दूसरी पत्‍‌नी की बेवफाई के शक के चलते उठाया। चूंकि निरंजन रुचि को पहली भी पत्नी से ज्यादा प्यार करता था इसलिए उसे रुचि का गैर मर्दो से बात करना, हंसी मजाक करते रहना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना के एक दिन पहले और बुधवार दोपहर दोनों के बीच इस बात को लेकर किचकिच हुई थी। जिसके बाद निरजंन ने पूरी प्लैनिंग कर पहली पत्‍‌नी को बच्चों संग घर से बाहर भेजा और रुचि की जान लेने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया।

सात साल पुराना था प्यार

निरंजन की शादी गीता मिश्रा से 18 साल पहले हुई थी। जिसके बाद उनको तीन बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही निरंजन रुपये कमाने के चक्कर में घर छोड़कर बिहार के अलग-अलग जिलों में अकेले रहता था। एक ट्रक लेने के बाद बालू का कारोबार और कई दूसरे काम कर वो अपना घर चलाता था। इस बीच सात साल पहले भभुआ में उसकी मुलाकात रुचि से हुई। रुचि भी शादीशुदा थी लेकिन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर दोनों एक साथ रहने का फैसला कर बैठे। इसके बाद रुचि अपने पति को छोड़कर निरंजन के साथ रहने लगी। इस बीच इस बात की जानकारी निरंजन के घर पर भी हुई और लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन निरंजन ने किसी की न सुनी और किराये के मकान में रुचि संग रहने लगा।

गीता को भी ले आया साथ

इस बीच कैमूर में निरंजन के पिता का 2015 में देहांत हो गया। पिता की मौत के बाद उनकी देखरेख में बच्चों संग रह रही पहली पत्‍‌नी गीता को निरंजन ने किसी तरह दूसरी पत्‍‌नी संग रहने को तैयार कर लिया। इसके बाद दोनों पत्नियों को लेकर मई 2015 में बनारस आ गया और मारुति नगर जगदीश पाण्डेय के मकान में किराये पर रहने लगा। इस दौरान दोनों पत्‍ि‌नयों में छोटी-छोटी बात पर झगड़े को लेकर निरंजन परेशान रहने लगा। इस बीच उसे दूसरी पत्‍‌नी रुचि की बेवफाई की खबरें भी दूसरों से मिलने लगी। उसने भी रुचि को गैर मर्दो संग काफी घुलते-मिलते देखा तो ऐसा करने से मना भी किया लेकिन रुचि ने उसकी बात को इग्नोर किया जिसके बाद नतीजा इतने खतरनाक रुरूप में सामने आया।

कर चुका था खुद को बर्बाद

निरंजन रुचि के प्यार में इस कदर पागल था कि उसकी जरूरतों को पूरा करने के चक्कर में उसने अपनी प्रॉपर्टी तक को बेचना शुरू कर दिया था। निरंजन के भाई धनंजय ने बताया कि भाई ने दूसरी पत्‍‌नी के चक्कर में अपनी जमीन से लेकर बहुत की चीजें बेच दी थी और बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका था। इसका विरोध घर वाले करते थे तो उनको भी निरंजन बुरा भला कहता था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में धनंजय की तहरीर पर निरंजन के खिलाफ 302 हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से .32 बोर की रिवाल्वर, कारतूस और दो खोखे भी मिले हैं।