VARANASI
अब शहर की नालियों में गोबर बहाने पर ख्0 नहीं बल्कि फ्0 हजार रुपये जुर्माना नगर निगम वसूलेगा। डेयरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए नगर निगम तैयारी कर चुका है। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बनारस में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। नाली में गोबर बहाया न जा सके, इसके लिए सफाई निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। साथ ही डेयरियों की निगरानी रखने के लिए टीम बनाई जा रही है। शहर में एक हजार से ज्यादा डेयरी है, जिनका गोबर नालियों में बहता है।
क्या है प्रावधान
नगर निगम सीमान्तर्गत पशुओं और दुधारु पशुओं पर नियंत्रण उपविधि क्999 तथा हाईकोर्ट के आदेश के उलंघन के तहत जोनल अधिकारी को सम्पति की क्षति के आधार पर वसूली का अधिकार है। सीवर लाइन में गोबर गिराने पर भ् से लेकर ख्0 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है। जुर्माने की राशि बढ़ाने पर विचार चल रहा है।
हाईलाइटर
- फ्म्8 :
पशुपालकों को भेजी गयी नोटिस
- भ्भ्0 :
डेयरी नगर निगम के रिकार्ड में
- क्000 :
से ज्यादा डेयरी अन रिकार्डेड
जोनवार डेयरी
- क्क्0 :
डेयरी दशाश्वमेध जोन में
- 98 :
डेयरी कोतवाली जोन में
क्ब्0 :
डेयरी वरुणा पार जोन में
क्फ्0 :
डेयरी आदमपुर जोन में
7ख् :
डेयरी भेलूपुर जोन में
सीवर में गोबर गिराने वाले पशु पालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर उनसे मौके पर ही जुर्माने की राशि वसूल की जा रही है।
डा। असलम अंसारी, पशु चिकित्सा अधिकारी