वाराणसी (ब्यूरो)चंदौली, बैंडबाजे के साथ बरात लेकर शनिवार की रात दुद्धी (सोनभद्र) पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन के घर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे को दिव्यांग बता कर शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद घराती व बराती में हड़कंप मच गया।

चकरघटृटा थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली के एक गांव में गई थी। शाम को बरातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद द्वार पूजा हुई। विवाह संपन्न होने के बाद फेरे लेते समय दूल्हे को एक पैर से दिव्यांग बताकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी की सभी रश्में हो गई थीं, बस ङ्क्षसदूर डालना बाकी था। काफी मान मनौव्वल के बाद भी मामला नहीं सुलझा। देर रात दो बजे सभी बराती लौट आए, पर लड़का और लड़के का परिवार रुका था। लड़की पक्ष को समझाकर शादी करने का बहुत प्रयास किया गया, पर बात नहीं बनी। लड़का पक्ष वापस जाते समय दुल्हन के श्रृंगार के लिए लाया हुआ कपड़ा व गहना वापस मांगने लगे तो लड़की पक्ष ने सामान देने से इंकार कर दिया। जिस पर लड़के पक्ष से पिता ने डायल 112 पर फोन कर समान वापस दिलाने की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का सुलह समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन लड़़की ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा सर्वेश ने कहा कि वह दिव्यांग नहीं है। उसकी शादी में जो खर्चा हुआ है, वह लड़की पक्ष को देना पड़ेगा।