वाराणसी (ब्यूरो): नगर निगम अब पहले से और स्मार्ट होगामुख्य कार्यालय के बाद अब नगर निगम के पांच जोन भी स्मार्ट जोन बनाए जाएंगेइसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही हैस्मार्ट जोन बनने के बाद कोई भी जानकारी कहीं से भी आनलाइन प्लेटफार्म पर देख सकते हैंमकान की जानकारी हो या फिर टैक्स की या फिर गलियों व मुहल्लों की सभी आपको आसानी से मिलेगी

नगर निगम की कवायद

मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि वार्डों का विस्तार होने के बाद नगर निगम के दो और जोन बनाए जाने हैंइससे पहले पांच जोनल कार्यालयों को स्मार्ट बनाया जाएगाइसके बाद जो जोन बनेंगे, उनमें भी सुविधाएं हाईटेक होंगीस्मार्ट जोन में वाई-फाई से तेज इंटरनेट की सुविधा मिलेगीसभी स्टाफ को ट्रेंड कर कम्प्यूटर से भी लैस किया जाएगा

डिजिटल इंडिया को मूर्त रूप

डिजिटल इंडिया को मूर्त रूप देने के लिए नगर निगम मुख्यालय समेत पांच जोन को हाईटेक बनाया जाएगाप्रारंभ में सभी विभागों में कम्प्यूटर दिया जाएगाइन कम्प्यूटर सभी डाटा फीड किए जाएंगे, ताकि ऑनलाइन सिसटम से आम लोगों को हर जानकारी मिलेजैसे खसरा-ख्खतौनी देखने के लिए आराजी संख्या डालते हैंउसी की तर्ज पर नगर निगम की साइट पर अपने मकान, टैक्स के बोर में जान सकेंगे

छह विभागों को मिले कम्प्यूटर

प्रारंभ में लोक शिकायत, लेखा, विधि, अधिष्ठान, परिवहन कार्यशाला, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कंप्यूटर सेल को सुविधा दे दी गई हैइस कम्प्यूटर पर सभी तरह के डाटा को फीड किया जा रहा हैसभी डिपार्टमेंट आम पब्लिक को बेहतर सुविधाएं दे सकें, इसके लिए उन्हें कम्पयूटर दिया गया हैसभी विभागो को आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक प्रयोग कर कार्यों का त्वरित निस्तारण करते हुए आम जन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हंै

वार्डो का हुआ विस्तार

मेयर अशोक तिवारी का कहना है कि नगर निगम का विस्तार होने के बाद करीब दस वार्ड बढ़ गए हैइन वार्डों के लोगों के मकान नंबर से लेकर हाउस टैक्स, जलकर समेत सभी की जानकारी विभाग को रखनी पड़ेगीसभी मकान नंबर को ऑनलाइन किया जाएगा.

वार्डों का विस्तार होने के बाद पांच जोन को स्मार्ट बनाया जाएगानगर निगम के छह विभागों को हाईटेक कर दिया गया है, ताकि वह लोगों को बेहतर सुविधाएं दे सकेंतहसील की वेबसाइट पर आराजी संख्या डालने पर सारी जानकारी मिल जाती है, उसी तरह नगर निगम की साइट पर जो भी जानकारी चाहिए वह मिल जाएगी.

अशोक तिवारी, मेयर