वाराणसी (ब्यूरो)आखिरकार 41 दिन के शानदार सफर के बाद चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो ही गईश्रीकाशी विश्वनाथ ने लाखों बनारसियों की प्रार्थना सुन ली और काशी के संतों का हवन-पूजन भी साकार हो गयाबुधवार शाम छह बजे के बाद जैसे ही दक्षिणी ध्रूव पर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग हुई तो पूरा बनारस झूम उठासाथ ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गईसोशल मीडिया यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी के जरिए खुशी भी जाहिर करने लगे

कमेंट्स में दिखा उत्साह

संदेश को देखकर साफ झलक रहा था कि चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर यूजर्स में जबरदस्त उत्साह हैचंद्रयान 3 ने न केवल चंद्रमा को छुआ है, बल्कि लोगों में एक नए उत्साह को भर दियाहालांकि विक्रम के उतरने के पहले सुबह से ही सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 को लेकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने लगे थेआइए आपको दिखाते हैं कुछ यूजर्स के फनी रिएक्शन.

सफलता से पहले के कमेंट

- इतिहास रचने वाला है भारत

- चंद्रयान 3 (चांद से)- बनोगे मेरे दोस्त

- चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर सैलरी कुर्बान

- बस आज सुन ले भगवान

- चांद पर है अपुन

- आओ तुम्हें चांद पर ले चलें

- यूजर्स बता रहे प्री रक्षाबंधन

सफलता के बाद के कमेंट

- बहुत दूर से आए हैं, बहुत दूर जाना है

- धन्यवाद इसरो, भारत को गौरवान्वित करने के लिए

- भारत का चांद के दक्षिण धु्रव पर पहला स्थान बना

- सपना टूटा था हौसला नहीं गिरा था, मरा नहीं ऐ चांद आ गया मैं फिर से अपने सपने लेकर, एक नया विक्रम एक नया रोवर

- अद्भूत, अभूतपूर्व, ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए इसरो की पूरी टीम को बधाई

- चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग सफल हुई, भारत जीत गया और भारत का हर व्यक्ति जीत गया

- हम इसके लिए सिर्फ अच्छे से अधिक लायक है, मुझे लगता है, यह कमाल का है, बधाई हो इसरो

- चंद्रमा के दक्षिण ध्रूव पर, चंद्रमा पर भारत का सूर्योदय

- यह पल अब हमारे राष्ट्र के इतिहास में छप गया हैचंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई