-चोलापुर में शौच के निकली थी किशोरी, अगवा कर किया गैंगरेप

-नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया arrest

VARANASI

चोलापुर के भोपापुर गांव में अपहरण कर एक किशोरी के साथ दुराचार किए जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो सगे भाइयों संग तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर इनके खिलाफ अपहरण, दुराचार व पाक्सो के तहत केस दर्ज किय गया है। वहीं आरोपी भाइयों के पिता का कहना है कि पिछले दिनों हुए झगड़े को लेकर उसके बेटों को फंसाया गया है।

तीनों गए जेल

अइली (चौबेपुर) निवासी बालिका भोपापुर गांव में अपने नाना के यहां रहकर क्लास एट्थ में पढ़ती है। पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि शनिवार की भोर में वह शौच के लिए निकली थी। इसी बीच सगे भाई गोरख, अनुज व शालु ने मुंह दबाकर उसे अगवा कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी देर रात किशोरी को उसके घर के पास फेंककर भाग निकले। परिजनों ने घटना की जानकारी रविवार सुबह पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं आरोपी सगे भाइयों के पिता अनभुल सिंह ने घटना को फर्जी बताया है। कहा कि पिछले दिनों हुए झगड़े के कारण उनके दोनों लड़कों को फंसाया गया है। क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दुराचार की यह पांचवीं घटना है।

छेड़खानी में एक गिरफ्तार

उधर चौबेपुर के छितौना गांव में पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में शिवजी सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना के बाबत पीडि़ता के ससुर ने चार दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार किया।