-गुरुद्वारा गुरुबाग व नीचीबाग में पूरे दिन गूंजते रहे शबद-कीर्तन के बोल

-बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारे पहुंच कर दरबार साहिब में लगायी हाजिरी

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती शनिवार को श्रद्धा और उल्लास से मनायी गयी। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरुबाग व गुरुद्वारा नीचीबाग में विशेष आयोजन किये गये। पूरे दिन गुरुद्वारे शबद कीर्तन के बोलों से गूंजते रहे। गुरुद्वारों में दरबार साहिब को फूलमाला और विद्युत झालरों से सजाया गया था। सुबह से ही दरबार में हाजिरी लगाने वालों को तांता लगा रहा।

शहाना स्वागत

सुबह गुरुद्वारा गुरुबाग और नीचीबाग में गुरुग्रंथ साहिब जी का शहाना स्वागत हुआ। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी परिक्रमा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। पिछले 40 दिनों से निकल रही प्रभातफेरियों एवं श्री अखंड पाठ साहिब जी का लड़ी पाठ का समापन अरदास एवं प्रसाद वितरण से हुआ। शाम को दीवान सजाया गया।

गुरुद्वारा में रही गजब की रौनक

गुरुद्वारा गुरुबाग में भी गुरुपर्व की खासी रौनक रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं का गुरुद्वारे में पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो शाम तक अनवरत जारी रहा। पूरे दिन गुरुद्वारों में शबद कीर्तन किया गया। गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कालेज एवं गुरुनानक इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने भी शबद कीर्तन में भाग लिया। इस अवसर पर विशिष्ट लोगों का सम्मान किया गया। गुरु का अटूट लंगर बरता गया। जिसमें बड़ी संख्या में गुरु भक्त शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर खुद को निहाल किया।