आते जाते रहे बादल, लेकिन नहीं हुई बारिश

VARANASI:

भीषण गर्मी से बेहाल बनारसवासी मौसम का मिजाज बदलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनके हाथ निराशा ही लग रही है। रविवार को भी राहत नहीं मिल सकी। सुबह से दोपहर बाद तक सूरज गर्मी बरसाता रहा। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। बारिश की उम्मीद में लोग बादलों को निहारते रहे। देर रात तक आसमान में बादलों ने माहौल तो बनाया लेकिन बूंदें नहीं बरसायीं। बादलों के आने से तपन से थोड़ी राहत महसूस हुई लेकिन उमस ने लोगों परेशान कर दिया।

जल्द मिलेगी राहत

मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय के अनुसार मौसम गर्मी से राहत देने का मूड बनाये हुए है। बादल कभी भी बरस सकते हैं। जैसे ही स्थिति अनुकूल होगी राहत की बूंदें आसमान से बरस पड़ेंगी। एक-दो दिन में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ख्ब् घंटे में मैक्सिमम टेंप्रचेप्रर में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। यह ब्फ्.म् से गिरकर ब्क्.म् डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं मिनिमम टेंप्रेचर फ्0.क् से चढ़कर फ्क्.भ् डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।