- नगर आयुक्त ने स्वच्छता संकल्प को दोहराते हुए जारी किया सख्त आदेश

-कहा, अभियान चलाकर खाली प्लाटों की सफाई कराए नगर निगम

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने खाली प्लाटों में फेंके जा रहे कचरे को लेकर सख्ती की है। उन्होंने अभियान चलाकर कूड़े से पटे प्लाटों की सफाई कराने का आदेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा। एनपी सिंह को दिया है। स्पष्ट कहा है कि एक बार सफाई कराने के बाद यदि फिर से उस खाली प्लाट में कूड़ा फेंका जाता है तो संबंधित प्लाट मालिक पर जुर्माना लगाकर सख्ती से वसूली हो। साथ ही महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

डा। एनपी सिंह से नगर आयुक्त ने आवश्यक संसाधन फा¨गग मशीन आदि तत्काल क्रय करने पर बल दिया ताकि स्वच्छता के संकल्प पूरे हों। वहीं, नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बुधवार को तारा नगर व आस-पास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलवाया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मौका-मुआयना करने के साथ ही श्रमदान किया। क्षेत्र में खाली प्लाटों में जलभराव की स्थिति देखी गई। नगर निगम के सामान्य अभियंत्रण विभाग द्वारा पंप लगाकर जल निकासी की गई। क्षेत्र में ओवरफ्लो के दृष्टिगत सिल्ट सफाई की गई। कीचड़ व मलबा का निस्तारण किया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र में स्िप्रकलर मशीन व हैंड सैनिटाइजेशन मशीन से एंटी लार्वा, ब्ली¨चग पाउडर, मैलाथियान का छिड़काव किया गया। क्षेत्र में संचालित अवैध गोशाला से निकले गोबर को देख नगर आयुक्त नाराज हुए। उनके आदेश पर गोशाला संचालकों को नोटिस जारी किय गया और जुर्माना भी लगाया गया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्वयं स्िप्रकलर मशीन से दवा का छिड़काव किया, जलकुंभी हटाया। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे सफाई में सहयोग दें। डेंगू व मलेरिया जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए घरों के अंदर खुले बर्तन व स्थान पर पानी जमा न होने दें।